Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में खाकी पर खूनी हमला :NH-46 पर पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव और लाठीचार्ज; आंखों में झोंकी मिर्ची

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में प्रेम विवाह के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उग्र भीड़ ने एनएच-46 पर पुलिस पर हमला कर दिया, एक आरक्षक को बंधक बनाया और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक दी। लाठी-डंडों और पथराव में कई जवान घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NH-46 पर पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव और लाठीचार्ज; आंखों में झोंकी मिर्ची
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। बीनागंज क्षेत्र के ग्राम पैंची में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि पुलिसकर्मियों को नेशनल हाईवे-46 पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रेम विवाह बना विवाद की वजह

    घटना की शुरुआत 28 दिसंबर को दर्ज एक गुमशुदगी की रिपोर्ट से हुई। मोहम्मदपुर निवासी लोधा समाज की एक युवती एक युवक के साथ गायब हो गई थी। बाद में पता चला कि दोनों ने 1 जनवरी को प्रेम विवाह कर लिया था। युवती बालिग थी और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उसे सुरक्षा चाहिए।

    युवती न सौंपने पर भड़की भीड़

    सोमवार को युवती के परिजन और समाज के लोग बीनागंज चौकी पहुंचे और युवती को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। पुलिस ने कानून के मुताबिक युवती का बयान दर्ज कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इस फैसले से नाराज होकर करीब 50 लोगों की भीड़ उग्र हो गई।

    आरक्षक को बनाया बंधक, मिर्ची झोंकी

    उग्र भीड़ ने पैंची के पास एनएच-46 पर जाम लगाने की कोशिश की और युवक के घर में आग लगाने की धमकी दी। जब एक आरक्षक ने उन्हें रोकना चाहा, तो भीड़ ने उसे बंधक बना लिया और पीटना शुरू कर दिया।

    Twitter Post

    बचाने पहुंची पुलिस पर भी हमला

    आरक्षक को छुड़ाने के लिए चौकी प्रभारी और एसएएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन पहले से तैयार भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, जिससे जवानों को कुछ दिखाई नहीं दिया और भीड़ ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

    हाईवे पर अफरा-तफरी, वाहन क्षतिग्रस्त

    हमला इतना गंभीर था कि पुलिसकर्मियों को जान बचाकर हाईवे पर भागना पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने भी पथराव किया। उपद्रव में पुलिस का एक वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में प्रधान आरक्षक मंगल सिंह तोमर और एसएएफ के एक एएसआई समेत कई जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटों का इलाज किया जा रहा है।

    इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    पुलिस पर हुए इस हमले के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बीनागंज व आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। वर्दी पर हाथ उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts