अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला,खिड़कियां टूटीं; सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को पकड़ा, मादुरो की गिरफ्तारी का असर

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका में असर दिखा। वाशिंगटन डीसी के बाहर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पत्थरबाजी हुई। सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है और हमले के पीछे की वजह की जांच जारी है।
खिड़कियां टूटीं; सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को पकड़ा, मादुरो की गिरफ्तारी का असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद इसका असर अब अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। वाशिंगटन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।

    जिस घर पर हमला हुआ है, वह वाशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में स्थित है। घटना के समय जेडी वेंस अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

    सीक्रेट सर्विस ने भागते शख्स को देखा

    लोकल मीडिया फॉक्स19 नाउ के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रात करीब 12:15 बजे एक व्यक्ति को घर से भागते हुए देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।

    घर की खिड़कियों को हुआ नुकसान

    स्थानीय मीडिया में आई तस्वीरों में घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा हुआ दिख रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नुकसान किस तरह हुआ और हमले के पीछे असली वजह क्या है।

    जांच में जुटी सीक्रेट सर्विस

    इस घटना को लेकर सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हमला वेनेजुएला से जुड़े हालात के कारण हुआ है या कोई सामान्य आपराधिक घटना है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts