Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं से गैस रिसाव :ब्लास्ट के बाद लगी आग, आसपास के गांव कराए खाली, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले में ONGC के चालू तेल कुएं से गैस रिसाव और आग लगने से हड़कंप मच गया। मरम्मत के दौरान हुए ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने एहतियातन चार गांव खाली कराए। ONGC की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
ब्लास्ट के बाद लगी आग, आसपास के गांव कराए खाली, पूरे इलाके में हाई अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को ONGC के एक चालू तेल कुएं से भारी गैस रिसाव हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था। हालात को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को खाली करा लिया। फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन को अस्थायी रूप से रोका गया था और वहां मरम्मत का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ।

    ब्लास्ट के बाद गैस और कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

    Twitter Post

    लोगों को दी गई सुरक्षा सलाह

    प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से अपील की है कि वे बिजली के स्विच बंद रखें, गैस चूल्हा न जलाएं, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करें ताकि किसी तरह की चिंगारी से बड़ा हादसा न हो।

    इलाका सील, ONGC की टीमें मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही ONGC की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। गैस रिसाव और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है।

    पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी और ONGC के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है कुएं का संचालन

    ONGC के इस तेल कुएं का संचालन दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है। कंपनी को साल 2024 में ONGC के राजामुंद्री एसेट में उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 1,402 करोड़ रुपए का ठेका मिला था।

    दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए

    दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक कंपनी है। यह तेल और गैस सेक्टर में काम करती है।

    कंपनी की प्रमुख सेवाएं-

    • पुराने तेल-गैस कुओं से उत्पादन बढ़ाना
    • गैस कंप्रेशन सेवाएं
    • ड्रिलिंग से जुड़ा काम

    ONGC और ऑयल इंडिया इसके बड़े क्लाइंट हैं। दीप इंडस्ट्रीज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts