PlayBreaking News

लव, मर्डर और फरारी....!अमेरिका में भारतीय महिला की बेरहमी से हत्या, एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार

भारतीय महिला निकिता गोडिशाला की तमिलनाडु में हत्या का खुलासा। एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को इंटरपोल ने गिरफ्तार किया। हत्या के बाद अर्जुन भारत भागा था और खुद निकिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा चुका था। निकिता पेशे से डेटा स्ट्रेटेजी एनालिस्ट थीं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Follow on Google News
अमेरिका में भारतीय महिला की बेरहमी से हत्या, एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय महिला निकिता गोडिशाला की तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी। उनका शव उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में पाया गया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार (5 जनवरी) को इंटरपोल पुलिस ने तमिलनाडु से अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

    हत्या के बाद भारत भागा आरोपी

    अमेरिकी पुलिस ने दावा किया था कि अर्जुन ने हत्या के बाद भारत भाग लिया था। इसके बाद विभिन्न जांच एजेंसियां इस मामले में सक्रिय हो गई थीं।

    इंटरपोल और अमेरिकी पुलिस ने मिलकर किया ट्रैक

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निकिता की हत्या के बाद इंटरपोल ने अमेरिकी पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर अर्जुन शर्मा को ट्रैक करना शुरू किया। जांच के दौरान तमिलनाडु से उसे गिरफ्तार किया गया।

    मर्डर के बाद खुद दर्ज करवाई शिकायत

    अर्जुन ने अमेरिकी पुलिस में निकिता के गायब होने की शिकायत खुद दर्ज करवाई थी। उसने कहा कि निकिता न्यू ईयर की शाम से गायब है और मिल नहीं रही है।

    आरोपी ने उसी दिन भारत के लिए लिया उड़ान

    अमेरिकी पुलिस के अनुसार, अर्जुन ने जब गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, उसी दिन भारत भाग गया। पुलिस ने अर्जुन के अपार्टमेंट पर छापा मारा, जहां निकिता का शव खून से लथपथ और चाकू के कई वार से घायल पाया गया।

    निकिता पेशे से डेटा और स्ट्रेटेजी एनालिस्ट थीं और लंबे समय से अमेरिका में रह रही थीं। वह मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में रहती थीं।

    भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया

    इस मामले में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद करेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Bhopal
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts