इंडोनेशिया: यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 40 से ज्यादा लोग लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक यात्री जहाज में भीषण आग लग गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 यात्री अब भी लापता हैं। समुद्र में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 40 से ज्यादा लोग लापता
इंडोनेशिया की यात्री फेरी में आग

करीब 250 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहे जहाज में यात्रा के दौरान अचानक आग लग गई। हादसे के बाद कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद जहाजों की मदद से लगातार लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश जारी है और आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

यात्रा के दौरान अचानक लगी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, KMP मुतियारा सेंटोसा 2 नाम का यात्री जहाज सुराबाया के तंजुंग पेराक बंदरगाह से सुलावेसी द्वीप के मकास्सर शहर के लिए रवाना हुआ था। यात्रा सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन कुछ घंटे बाद जहाज में अचानक आग लगने की सूचना मिली। कप्तान ने तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, लेकिन कुछ ही देर में जहाज से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद राहत एजेंसियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

ईरान पर US अटैक टला! ट्रंप का बड़ा दावा- खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, परमाणु कार्यक्रम पर भी समझौता

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल 

हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें जहाज की ऊपरी मंजिल से घना काला धुआं उठता और आग को तेजी से फैलते देखा जा सकता है। लाइफ जैकेट पहने यात्री मदद का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग समुद्र में कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल राहत अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

आग ने जहाज को पूरी तरह अपनी चपेट में लिया

बताया जा रहा है कि जहाज सपुडी द्वीप के उत्तर में करीब 19 नॉटिकल मील दूर मिला। बचाव दल जब मौके पर पहुंचा तो जहाज का बड़ा हिस्सा आग की लपटों में घिरा हुआ था। कई यात्री जहाज के अगले हिस्से और ब्रिज पर खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे थे। वहीं, कई लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Breaking News

चार जहाजों की मदद से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

राहत कार्य में आसपास मौजूद कई जहाजों को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, TB Hasnur 26 और British Mentor समेत कुल चार जहाज बचाव अभियान में जुटे हैं। ये समुद्र में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा SAR 249 Permadi नाम का विशेष बचाव पोत भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, जिसके वहां पहुंचने में कई घंटे लगने की संभावना जताई गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts