
इंदौर। रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को अचानक निरस्त किया गया है। इस कारण देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मंगलवार को भी ये फ्लाइट निरस्त की गई थी।
एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री, हुए परेशान
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या सिक्स ई 7112 डेली सुबह एयरपोर्ट से 6.05 मिनट पर रायपुर के लिए उड़ान भरती है और सुबह 7.55 पर रायपुर पहुंचती है। लेकिन, बुधवार को ये फ्लाइट रवाना नहीं हुई। बताया जा रहा है कंपनी ने इसे निरस्त कर दिया है। इस वजह से यात्री जो एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
अक्सर निरस्त होती हैं उड़ानें
इधर, कंपनी ने यात्रियों के सामने रिफंड और री बुकिंग का विकल्प दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी के कारण इस फ्लाइट को निरस्त किया गया है। कंपनी अक्सर ऐसा करती है, जब भी किसी उड़ान में कम यात्री मिलते हैं तो उसे निरस्त कर दिया जाता है। बीते कुछ दिनों से इंदौर एयरपोर्ट से जितनी भी उड़ानें निरस्त हुई है। उसमें सबसे अधिक उड़ानें कंपनी इंडिगो की हैं। कंपनी हर बार आपरेशनल कारण बताकर फ्लाइट को निरस्त कर देती है।
ये भी पढ़ें: चेन्नई से जबलपुर पहुंची स्पाइस जेट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान