PlayBreaking News

चेन्नई से जबलपुर पहुंची स्पाइस जेट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान

Follow on Google News
चेन्नई से जबलपुर पहुंची स्पाइस जेट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान
जबलपुर। स्पाइस जेट की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण से फ्लाइट में सवार यात्रियों को उतारकर एयरपोर्ट में बैठाया गया। फ्लाइट में सुधार के बाद उड़ान भरने का फैसला लिया गया।

एयरपोर्ट पर नाराज हुए यात्री

जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट फ्लाइट चेन्नई से जबलपुर फिर मुबंई के उड़ान भरता है। सुबह तय समय पर विमान जबलपुर पहुंचा। यहां से विमान में सवार यात्रियों को मुबंई जाना था, लेकिन विमान में खराबी की वजह से विमान नहीं उड़ पाया। इस बीच यात्रियों को सुबह से ही एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। कई यात्री एयरपोर्ट में सुविधा पर्याप्त नहीं होने पर नाराज हुए। इस संबंध में स्पाइस जेट के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि विमान में तकनीकी सुधार के लिए बेंगलुरु से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। ऐसे में दोपहर तक यात्रियों को एयरपोर्ट में परेशान होना पड़ा।

पहले भी आ चुकी खराबी

स्पाइस जेट के विमानों में लगातार खराबी आने की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। इससे पूर्व भी कुछ दिन पहले विमान में तकनीकी खराबी आ चुकी है। पिछले दिनों दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान में धुआं फैल गया था, जिस वजह से पांच हजार की ऊंचाई से दोबारा विमान को दिल्ली एयरपोर्ट में उतारना पड़ा था। उस वक्त भी यात्री इस घटना से दहशत में आ गए थे। ये भी पढ़ें: दिल्ली से जबलपुर जा रहे SpiceJet के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, 5 हजार फीट पर अचानक धुएं से भर गई फ्लाइट; देखें Video मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts