सूरत में खराब मौसम के चलते इंदौर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, 208 यात्रियों ने किया इंतजार

तेज बारिश के कारण सूरत एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान, मौसम साफ होने के बाद इंदौर से भरी गई उड़ान
इंदौर डायवर्ट हुई इंडिगो फ्लाइट, 208 यात्रियों ने किया इंतजार
फाइल फोटो

इंदौर। गुजरात के सूरत में शुक्रवार शाम खराब मौसम और तेज बारिश के कारण दिल्ली से सूरत जा रही इंडिगो की एक उड़ान को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। विमान निर्धारित समय पर सूरत नहीं उतर सका, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम सामान्य होने के बाद विमान को दोबारा सूरत के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें: सरकारी क्वार्टर में महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, वेंटिलेटर पर भर्ती

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-2557 शुक्रवार दोपहर 3.20 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और शाम 5 बजे सूरत पहुंचने वाली थी। हालांकि, सूरत पहुंचने से पहले पायलट को वहां तेज बारिश और प्रतिकूल मौसम की जानकारी मिली। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को इंदौर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: Patna Student Protest : तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- युवाओं के लिए मर मिटने को तैयार

फ्लाइट शाम 5.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। इसके बाद मौसम में सुधार की सूचना मिलने पर करीब 6 बजे विमान को दोबारा सूरत के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर-मंतर  पर डिलीवरी बॉय से बदसलूकी, भीड़ ने रास्ते में छीने पिज्जा, VIDEO हुआ वायरल

इस दौरान विमान में सवार 208 यात्रियों को कुछ समय तक इंदौर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, मौसम सामान्य होते ही उड़ान अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts