सरकारी क्वार्टर में महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, वेंटिलेटर पर भर्ती

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पदस्थ एक महिला वरिष्ठ इंजीनियर ने शुक्रवार दोपहर अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते पति और आसपास के लोगों की नजर पड़ने से उन्हें फंदे से नीचे उतार लिया गया। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर पर भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Patna Student Protest : तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- युवाओं के लिए मर मिटने को तैयार
पुलिस के अनुसार, आरती यादव साकेत रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने पति निलेश यादव के साथ रहती हैं। दोनों ही पीडब्ल्यूडी विभाग में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर आरती ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला : बोले- मेट्रो-इंटरनेट, खाना सब बंद कर दिया... लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए
घटना की सूचना मिलने पर आरती के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल और पलासिया थाने पहुंचे। आरती के भाई उपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरती और उनके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
ये भी पढ़ें: CJP Protest: जंतर-मंतर पर डिलीवरी बॉय से बदसलूकी, भीड़ ने रास्ते में छीने पिज्जा, VIDEO हुआ वायरल
पुलिस के मुताबिक, आरती का मायका इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में है, जबकि उनका ससुराल झाबुआ जिले में है। उनकी शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके हैं।
पलासिया थाना पुलिस ने मायके पक्ष, पति और अन्य परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












