Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फूट-फूट कर रो पड़े समय रैना!70 साल के माता-पिता को पुलिस के पैरों में गिरता देखा

इंडियाज गॉट टैलेंट विवाद के बाद समय रैना की जिंदगी ने लिया नया मोड़। धमकियों और डर के बीच, स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने नए शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ के जरिए खुलासा किया कि कैसे उन्हें और उनके साथियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
70 साल के माता-पिता को पुलिस के पैरों में गिरता देखा
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ के साथ वापसी कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। पिछले साल के ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ विवाद के बाद यह शो उनके लिए किसी नयी शुरुआत से कम नहीं है। समय ने यूट्यूब पर लगभग डेढ़ घंटे लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी कहानी बताई और अपने अनुभवों को साझा किया।

    वायरल वीडियो में समय रैना हुए भावुक

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय अपने आंसू रोक नहीं पाए और रोने लगे। उन्होंने बताया कि कैसे विवाद ने उन्हें और उनके साथियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान किया। वीडियो में उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।

    यह भी पढ़ें: ‘खराब VFX होता है…’ रामायण पर उठे सवाल का ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, बोले- समझदारी से करें आलोचना

    समय ने बताया कि विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और उनके साथियों को धमकियां मिलीं। रणवीर की मां के क्लिनिक में तो गुंडों ने घुसकर उन्हें पीछे के रास्ते से भागने पर मजबूर कर दिया।

    बलराज घई के माता-पिता और पुलिस का डर

    समय ने एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। इसमें देखा गया कि बलराज घई के 70 वर्षीय माता-पिता पुलिस के सामने घुटने टेक रहे थे। बलराज और उनके माता-पिता उस कॉमेडी क्लब को चला रहे थे, जहां समय और उनकी टीम कॉमेडी करती थी।
    समय ने कहा, उस वीडियो को देखकर मैं टूट गया था। मैंने बलराज को भी दिखाया, वो भी परेशान हो गया। उसे 20-30 कॉल आ चुके थे और वह घबराया हुआ था कि अब क्या करें, इससे कैसे निकलें?

    मां से बात करने की नहीं हुई हिम्मत

    समय ने अपनी मां के साथ हुए वीडियो कॉल के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मां का कॉल उठाने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि मां उन्हें रोता हुआ देखें।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर 3 की स्क्रिप्ट तैयार ? बिजनेस स्टडी के पेपर में दिखा मजेदार ट्विस्ट, जवाब देख टीचर भी रह गए हैरान

    समय ने कहा, मैं किस मुंह से उनका कॉल उठाऊं? क्या दिखाऊं मां को कि रो रहा हूं, टूटा पड़ा हूं?

    आखिर में अपनी मां को ऑडियो कॉल किया। मां ने पूछा, तू ठीक है बेटा? समय ने कहा, हां मम्मी, मुझे क्या होगा। ये सब तो होता रहता है। इसके बाद उन्होंने बलराज को कॉल किया और कहा, प्लीज समय का ध्यान रखना, ये बिल्कुल ठीक नहीं है।

    समय भावुक होते हुए बोले, मुझे खुद पर इतनी शर्म आई कि मैं किससे छिपा रहा हूँ। मां भी वहां रो रही होंगी, घरवाले उन्हें ताने मार रहे होंगे। मुझे उनकी जरूरत है और उन्हें मेरी।

    इसके बाद समय ने मां को वीडियो कॉल किया। उन्होंने बताया कि मां उन्हें देखकर कांपने लगीं और दोनों ही रो पड़े।

    विवाद की जड़: फरवरी 2025 का एपिसोड

    यह विवाद फरवरी 2025 का है। इंडियाज गॉट टैलेंट के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेसी पर भद्दा कमेंट किया था। इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपना शो बंद करना पड़ा और वे कई मुश्किलों का सामना करने लगे।

    समय रैना की नई शुरुआत

    अब समय रैना ने अपने नए शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ के साथ दर्शकों के सामने नई ऊर्जा और हिम्मत के साथ वापसी की है। इस शो में समय ने अपनी व्यक्तिगत मुश्किलों, भावनाओं और उस दौर के संघर्षों को साझा किया। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शो और समय रैना के भावुक पल खूब चर्चा में हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts