Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धुरंधर 3 की स्क्रिप्ट तैयार ? बिजनेस स्टडी के पेपर में दिखा मजेदार ट्विस्ट, जवाब देख टीचर भी रह गए हैरान

आदित्य धर के निर्देशक में बनी फिल्म धुरंधर और उसका दूसरा पार्ट दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। अभी तक फिल्म धुरंधर 2 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का असर अब बच्चों की पढ़ाई तक पहुंच गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
धुरंधर 3 की स्क्रिप्ट तैयार ? बिजनेस स्टडी के पेपर में दिखा मजेदार ट्विस्ट, जवाब देख टीचर भी रह गए हैरान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर भी छाई हुई है। बच्चे की एग्जाम कॉपी ने इंटरनेट पर मनोरंजन का नया तड़का लगा दिया है।

    बिजनेस स्टडी के जवाब में फिल्मी किरदारों की एंट्री

    वायरल वीडियो में एक टीचर बच्चे की एग्जाम कॉपी चेक करता नजर आ रहा है। कॉपी में बच्चे ने रहमान डकैत, जमील मामू, मेजर इकबाल और हमजा जैसे फिल्म के चर्चित किरदारों का जिक्र किया है। मजेदार बात तो यह रही कि बच्चे ने इन्हीं किरदारों के जरिए समझाया कि किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग और बिक्री कैसे की जा सकती है। बच्चे का यह अनोखा फिल्मी अंदाज वाली आंसर सीट देखकर चेक करने वाले टीचर भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। 

    सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

    जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे तुरंत वायरल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इस पर फनी कमेंट्स किए वहीं कुछ ने कमेंट करते हुए टीचर से बच्चे को पास करने की अपील भी की। एक यूजर ने मजाक में लिखा, इस बच्चे ने तो 'धुरंधर 3' की स्क्रिप्ट लिख दी। वहीं दूसरे ने लिखा, यह बच्चा सच में धुरंधर है, अपने भविष्य के साथ खेल रहा है। हंसने वाले इमोजी और मजेदार प्रतिक्रियाओं से कमेंट सेक्शन भर गया।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका

    बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम

    फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,641.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं भारत में इसका कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बता दें रिलीज के 20वें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का शुरुआती कलेक्शन किया था, जो इसके लगातार बने क्रेज को साबित करता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts