‘खराब VFX होता है…’रामायण पर उठे सवाल का ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, बोले- समझदारी से करें आलोचना

रामायण फिल्म के टीजर रिलीज के बाद VFX को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने लंबा पोस्ट शेयर कर कहा कि हर VFX का मकसद रियल दिखना नहीं होता। दर्शकों को आलोचना करते समय फिल्म के स्टाइल और कहानी को भी समझना चाहिए।
Follow on Google News
रामायण पर उठे सवाल का ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, बोले- समझदारी से करें आलोचना
रामायण की आलोचना पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन। (फाइल फोटो))
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की सबसे चर्चित और महंगी फिल्मों में शामिल रामायण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ दर्शकों ने फिल्म के स्केल और विजन की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने इसके VFX (Visual Effects) को कमजोर बताते हुए आलोचना शुरू कर दी।

    इसी बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर दर्शकों से अपील की कि फिल्मों की आलोचना करते समय उनके स्टाइल और उद्देश्य को समझना भी जरूरी है।

    टीजर रिलीज के बाद क्यों शुरू हुआ विवाद

    फिल्म रामायण लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जैसे ही फिल्म का टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। कुछ लोगों को टीजर बेहद पसंद आया और उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा का बड़ा विजन बताया। लेकिन दूसरी तरफ कई दर्शकों ने इसके VFX को लेकर सवाल उठाए।

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म के विजुअल्स वीडियो गेम जैसे लग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इतनी बड़ी और महंगी फिल्म से दर्शकों को और बेहतर VFX की उम्मीद थी।

    यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल अवतार : भगवान राम के साथ निभाएंगे भगवान परशुराम का किरदार, एक्टर ने खुद किया कन्फर्म

    ऋतिक रोशन ने माना- खराब VFX भी होते हैं

    रामायण के VFX पर हो रही बहस के बीच ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि, हां, खराब VFX होते हैं। कई बार इतने खराब होते हैं कि उन्हें देखना मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब वह आपकी अपनी फिल्म हो।

    ऋतिक का कहना है कि जब कोई कलाकार या फिल्ममेकर किसी प्रोजेक्ट में सालों की मेहनत लगाता है और उसमें कमियां रह जाती हैं, तो यह निराशाजनक होता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ आलोचना करना सही नहीं है, बल्कि फिल्म बनाने वाले लोगों की मेहनत और इरादों को भी समझना चाहिए।

    बचपन में VFX से कैसे जुड़ा था ऋतिक का प्यार

    अपने पोस्ट में ऋतिक रोशन ने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह 11 साल के थे, तब लंदन की यात्रा के दौरान उन्होंने हॉलीवुड फिल्म Back to the Future देखी थी। उस फिल्म ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला। उन्होंने बताया कि वह उस फिल्म को बार-बार VHS प्लेयर पर देखते थे और हर फ्रेम को समझने की कोशिश करते थे।

    ऋतिक ने बताया कि, उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से Industrial Light & Magic: The Art of Special Effects नाम की किताब मंगवाई थी और महीनों तक उसके आने का इंतजार किया था। उनके मुताबिक वह दिन उनकी जिंदगी के सबसे खुश दिनों में से एक था।

    इन फिल्मों की जमकर तारीफ की

    अपने पोस्ट में ऋतिक रोशन ने उन फिल्ममेकर्स की भी तारीफ की जो बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल करके नई दुनिया बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने खास तौर पर इन फिल्मों का जिक्र किया-

    • कल्कि 2898 AD
    • बाहुबली
    • रामायण

    इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन का भी जिक्र किया, जिन्होंने कोई मिल गया और कृष जैसी VFX आधारित फिल्में बनाई थीं। ऋतिक का कहना है कि, ऐसे फिल्ममेकर बहुत बड़ा जोखिम उठाते हैं, क्योंकि ऐसी फिल्मों में पैसा, समय और मेहनत बहुत ज्यादा लगती है।

    Featured News

    हर VFX का मकसद रियल दिखना नहीं होता

    ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में VFX को लेकर एक अहम बात समझाई। उनका कहना है कि हर फिल्म का VFX एक जैसा नहीं होता। कुछ फिल्में पूरी तरह फोटोरियलिस्टिक होती हैं, यानी उन्हें बिल्कुल असली जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है। लेकिन कुछ फिल्में जानबूझकर स्टाइलिश या स्टोरीबुक जैसी दुनिया दिखाती हैं।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, 300 और Lord of the Rings जैसी फिल्मों में VFX का एक अलग विजुअल स्टाइल अपनाया गया था। इसलिए अगर कोई चीज रियल नहीं लगती तो तुरंत उसे “खराब VFX” कहना सही नहीं है।

    आलोचना करें लेकिन समझदारी से

    ऋतिक रोशन ने साफ कहा कि, वह आलोचना के खिलाफ नहीं हैं। उनका मानना है कि, आलोचना जरूरी है क्योंकि इससे फिल्ममेकर्स को सुधार करने का मौका मिलता है। लेकिन उन्होंने दर्शकों से अपील की कि आलोचना करते समय कुछ सवाल जरूर पूछें-

    • क्या VFX कहानी के हिसाब से सही है?
    • क्या वह दर्शकों में सही भावनाएं पैदा कर रहा है?
    • क्या फिल्म का विजुअल स्टाइल उसी दुनिया को दिखा रहा है जो मेकर्स दिखाना चाहते थे?

    अगर इन सवालों का जवाब हां है, तो सिर्फ इसलिए उसे गलत नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि वह बिल्कुल असली जैसा नहीं दिख रहा।

    ‘वॉर 2’ की आलोचना पर भी बोले ऋतिक

    अपने पोस्ट में ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म वॉर को लेकर भी बात की। उन्होंने माना कि, उनकी फिल्मों में भी कई बार तकनीकी गलतियां रह जाती हैं। जैसे कि फिजिक्स और ग्रैविटी से जुड़ी कुछ चीजें सही नहीं लगतीं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार फिल्मों को पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिलता है, जिसकी वजह से कुछ कमियां रह जाती हैं। हालांकि, उनका मानना है कि वॉर जैसी फिल्मों ने एक्शन और VFX के मामले में बॉलीवुड में नया स्तर सेट किया है।

    Breaking News

    रामायण को लेकर अभी भी बनी हुई है उम्मीद

    हालांकि रामायण के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अभी भी बनी हुई है।

    यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी

    • पहला भाग - दिवाली 2026
    • दूसरा भाग - 2027

    फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स VFX को और बेहतर बना सकते हैं।

    इस साल की सबसे चर्चित फिल्म बनी ‘रामायण’

    विवाद और आलोचना के बावजूद रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म का बजट, स्टारकास्ट और इसका विशाल स्केल इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक बना रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसका VFX और विजुअल वर्ल्ड कितना पसंद आता है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts