Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में कलेक्टर को बताया रघुनाथगंज में नशे का आतंक, बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी

रीवा के रघुनाथगंज में नशे के बढ़ते कारोबार और असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सामने शिकायत रखी। ग्रामीणों ने नियमित पुलिस गश्त, नशे के अड्डों पर कार्रवाई और जागरूकता अभियान की मांग की। कलेक्टर ने नशे के सिंडिकेट के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
रीवा में कलेक्टर को बताया रघुनाथगंज में नशे का आतंक, बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी
रीवा। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को समस्याएं बताते रहवासी।

रीवा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथगंज में नशे के बढ़ते कारोबार और बेलगाम असामाजिक तत्वों के खिलाफ ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सामने स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी पीड़ा रखी। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रघुनाथगंज नशे का बड़ा हब बन चुका है, जिसके चलते न केवल युवा पीढ़ी गर्त में जा रही है, बल्कि नशेड़ी राह चलती बच्चियों और युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ करने लगे हैं।

नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा के सामने ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। नशे के अड्डों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से महिलाओं का सुरक्षित निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने चिन्हित स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त, नशे के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: कटनी में दो स्पा सेंटरों पर दबिश: 10 महिलाओं सहित 16 हिरासत में

नशे  के सिंडिकेट के  खिलाफ  तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रघुनाथगंज के ग्रामीणों ने नशे के अवैध कारोबार और उससे जुड़ी असामाजिक गतिविधियों की शिकायत की है। संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जांच कर नशे के सिंडिकेट के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

-नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर, रीवा

ये भी पढ़ें: एसी कोच में बिजली के सॉकेट से बह रहा था बारिश का पानी, इंदौर से रतलाम तक बना रहा खतरा

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts