Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा: 78 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी

रीवा के चोरहटा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करी के सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए एक लग्जरी फोर-व्हीलर से करीब 78 किलो गांजे की खेप बरामद की है।
रीवा: 78 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी
78 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रीवा। जब्त किए गए गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन और गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई रीवा आईजी गौरव राजपूत और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करण सिंह के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी सघन चेकिंग के दौरान की गई। चोरहटा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि सतना की ओर से एक लग्जरी वाहन में गांजे की बड़ी खेप गुढ़ की तरफ रवाना की गई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल की तीन लिफ्ट सील, आईएएस अफसर की पत्नी 20 मिनट तक फंसी

लग्जरी वाहन से 78 किलो गांजा बरामद

सूचना पर जल्द संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी की और बताए गए वाहन को रोककर सघन तलाशी ली। तलाशी में वाहन के भीतर छिपाकर रखा गया 78 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सत्येंद्र सिंह सिकरवार (43 वर्ष), राकेश कुमार साकेत (30 वर्ष) और त्रिवेणी जायसवाल (45 वर्ष), तीनों निवासी गुढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन और गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Breaking News

मुख्य सप्लायर और स्थानीय नेटवर्क की तलाश

आरोपियों से पूछताछ कर सतना के मुख्य सप्लायर और गुढ़ में फैले स्थानीय नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts