Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडियन आइडल 16 अब फ्री-टू-एयर टीवी पर, सोनी पल पर होगा प्रीमियर

इंडियन आइडल 16 पहली बार फ्री-टू-एयर टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहा है। शो का प्रीमियर 7 सितंबर 2026 से सोनी पल पर होगा। श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आदित्य नारायण होस्ट होंगे। 'यादों की प्लेलिस्ट' थीम वाले इस सीजन में 18 प्रतिभाशाली सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
इंडियन आइडल 16 अब फ्री-टू-एयर टीवी पर, सोनी पल पर होगा प्रीमियर
Indian Idol Season 16

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। लोकप्रिय शो का 16वां सीजन अब पहली बार फ्री-टू-एयर (FTA) टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। शो का प्रीमियर 7 सितंबर 2026 से सोनी पल पर होगा।

पहली बार FTA प्लेटफॉर्म पर आएगा शो

इंडियन आइडल का यह सीजन इसलिए खास है, क्योंकि शो पहली बार किसी फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। इससे देशभर के ज्यादा दर्शक बिना पेड चैनल के इस लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो का आनंद ले सकेंगे। इंडियन आइडल 16 का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी पल पर किया जाएगा।

'यादों की प्लेलिस्ट' होगी सीजन की थीम

इस बार शो की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' रखी गई है। 82 एपिसोड के इस सीजन में देशभर से चुने गए 18 प्रतिभाशाली सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। शो में ऐसे यादगार गानों को खास जगह दी जाएगी, जो अलग-अलग पीढ़ियों की यादों से जुड़े रहे हैं। प्रतियोगियों की शानदार परफॉर्मेंस के साथ उनके व्यक्तिगत और प्रेरणादायक सफर को भी दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा।

Entertainment

श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह होंगे जज

इंडियन आइडल 16 के जज पैनल में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह नजर आएंगे। श्रेया घोषाल अपने लंबे संगीत अनुभव के साथ प्रतियोगियों की गायकी और प्रतिभा को परखेंगी। वहीं विशाल ददलानी गायकों की आवाज, गायकी और स्टेज परफॉर्मेंस का आकलन करेंगे। बादशाह अपने अनुभव और अलग अंदाज के साथ शो में नई ऊर्जा जोड़ेंगे।

आदित्य नारायण फिर संभालेंगे होस्ट की कमान

शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर आदित्य नारायण संभालेंगे। देशभर से आए सिंगर्स की परफॉर्मेंस, जजों की प्रतिक्रिया और उनकी भावनात्मक कहानियां शो को खास बनाने वाली हैं। सोनी पल के प्रवक्ता के मुताबिक, इंडियन आइडल 16 को FTA प्लेटफॉर्म पर लाने का मकसद देशभर के ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक प्रीमियम और क्वालिटी एंटरटेनमेंट पहुंचाना है।

कब और कहां देखें?

शो: इंडियन आइडल 16

प्रीमियर: 7 सितंबर 2026

दिन: सोमवार से शनिवार

समय: रात 9:30 बजे

चैनल: सोनी पल

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts