Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज, क्या टॉप ऑर्डर में बदलाव करेगा भारत ?

T-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है, लेकिन विश्व कप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक और यादगार हो सकता है।
Follow on Google News
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज, क्या टॉप ऑर्डर में बदलाव करेगा भारत ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह बड़ा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी, इसलिए फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

    शानदार फॉर्म में हैं भारतीय टीम

    भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कई मजबूत टीमों को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया है। भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अगर टीम आज का मैच जीत जाती है तो वह एक और आईसीसी खिताब अपने नाम कर लेगी।

    ये भी पढ़ें: अहमदाबाद : फाइनल से पहले भारत ने क्यों आजमाया टोटका, होटल और ड्रेसिंग रूम में हुआ बदलाव

    भारत का पलडा भारी 

    टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है। इसी को देखते हुए भारत का पलडा भारी नजर आ रहा है। लेकिन दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है।

    फाइनल में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

    भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

    न्यूजीलैंड- टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

     

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts