Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, राधाकृष्णन Vs रेड्डी में मुकाबला; PM मोदी ने डाला पहला वोट

Follow on Google News
Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, राधाकृष्णन Vs रेड्डी में मुकाबला; PM मोदी ने डाला पहला वोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद में आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान में कुल 781 सांसद अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट डालेंगे। शाम 6 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बार मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन INDIA के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। संसद में एनडीए का आंकड़ा भले ही मजबूत हो, लेकिन गुप्त मतदान की वजह से क्रॉस वोटिंग इस चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।

    जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 2027 तक था। अब नए उपराष्ट्रपति उनके स्थान पर 10 अगस्त 2027 तक पद पर बने रहेंगे।

    पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

    उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहला वोट डाला। मतदान खत्म होने के बाद शाम 6 बजे से गिनती शुरू होगी और नतीजे देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

    बीजेडी, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने इस चुनाव से दूरी बना ली है। बीआरएस के 4, बीजेडी के 7 और अकाली दल के 3 सांसद वोटिंग से अलग रहेंगे। इससे मुकाबले का सीधा असर एनडीए के जीत के मार्जिन पर पड़ सकता है।

    एनडीए बनाम INDIA: कौन कहां खड़ा?

    एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि INDIA गठबंधन ने 79 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी पर दांव लगाया है। दोनों गठबंधनों ने अपने सांसदों को सही तरीके से वोट डालने की ट्रेनिंग भी दी है।

    • एनडीए के पास 436 वोटों का समर्थन (422 सांसद + YSRCP के 11 सांसद + कुछ अन्य सहयोगी)
    • INDIA गठबंधन के साथ 324 वोट
    • जीत के लिए जरूरी बहुमत: 384 वोट

    बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल ने किया किनारा

    वोटिंग से ठीक पहले ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की बीजेडी, तेलंगाना के केसीआर की बीआरएस और पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ने मतदान से दूरी बना ली है। इन तीनों दलों के पास कुल 14 सांसद हैं। इनके न शामिल होने से मुकाबले का सीधा असर एनडीए की जीत के अंतर पर पड़ेगा।

    राधाकृष्णन और रेड्डी: पृष्ठभूमि पर नजर

    सीपी राधाकृष्णन

    जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु)

    राजनीति की शुरुआत: आरएसएस स्वयंसेवक से

    वर्तमान में: महाराष्ट्र के राज्यपाल (31 जुलाई 2024 से)

    राजनीतिक करियर

    1996 : भाजपा तमिलनाडु सचिव

    1998-1999 : कोयम्बटूर से सांसद

    2004-07 : तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष

    2016-20 : कोयर बोर्ड अध्यक्ष

    2020-22 : भाजपा के केरल प्रभारी

    2023 : झारखंड के राज्यपाल बने (अतिरिक्त प्रभार : तेलंगाना राज्यपाल, पुडुचेरी उपराज्यपाल)

    2024 : महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त

    बी. सुदर्शन रेड्डी

    जन्म: 8 जुलाई 1946, चित्तूर जिला (आंध्र प्रदेश)

    पेशा: वकील और जज

    शुरुआत: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत

    कानूनी करियर

    1971 : आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। संविधान, सिविल, आपराधिक और कर मामलों में विशेषज्ञता ।

    1988 : आंध्र प्रदेश के एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए।

    1995 : आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने।

    2005 : गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।

    2007 : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त।

    2011 : सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए।

    पिछली बार क्या हुआ था?

    2002: भैरों सिंह शेखावत ने सुशील शिंदे को 149 वोट से हराया

    2007: हामिद अंसारी ने नजमा हेपतुल्ला को 233 वोट से हराया

    2012: अंसारी ने जसवंत सिंह को 252 वोट से हराया

    2017: वेंकैया नायडू ने गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोट से मात दी

    2022: जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को 346 वोट से हराया

    इस बार की जंग: औपचारिकता या रोचक मुकाबला?

    समीकरण साफ दिखा रहे हैं कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बढ़त है। लेकिन चूंकि मतदान गुप्त है और क्रॉस वोटिंग की संभावना हमेशा बनी रहती है, इसलिए INDIA गठबंधन भी उम्मीद लगाए बैठा है। बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल के किनारा करने से नतीजे पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे विपक्ष की एकजुटता पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts