Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में काली कमाई  बेनकाब: कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर ED का शिकंजा, 404 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर ED का शिकंजा, 404 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। अवैध सट्टेबाजी और डब्बा ट्रेडिंग के जरिए सैकड़ों करोड़ की काली कमाई करने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा प्रहार किया है। इंदौर के कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री के खिलाफ ईडी ने मंगलवार को इंदौर स्थित स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गोलू के करीबी तरुण श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया गया है।

    ईडी की जांच के अनुसार, यह संगठित अवैध नेटवर्क डब्बा व्यापार और ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए चलाया जा रहा था, जिसकी पहुंच इंदौर तक सीमित न होकर मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और दुबई तक फैली हुई थी। जांच में दावा किया गया है कि इस पूरे गिरोह ने करीब 404 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की।

    गोलू था मास्टरमाइंड, तरुण संभालता था काले धन का खेल

    ईडी के अनुसार, विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक था, जबकि उसका करीबी तरुण श्रीवास्तव दिन-प्रतिदिन के लेन-देन, फर्जी खातों और पैसों की आवाजाही को संभालता था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए शेल अकाउंट्स और फर्जी वित्तीय ढांचे का इस्तेमाल किया गया।

    MT5 सर्वर से लेकर दुबई तक फैला जाल

    जांच में सामने आया है कि श्रीनिवासन रामासामी ने फर्जी ट्रेडिंग सिस्टम और MT5 सर्वरों की कॉन्फिगरेशन कर सट्टेबाजी के खेल को तकनीकी आधार दिया।
    वहीं समानांतर सट्टा नेटवर्क में धवल देवराज जैन द्वारा भूमिगत प्लेटफॉर्म LotusBook247 का संचालन किया जा रहा था।

    ईडी के मुताबिक, धर्मेश रजनीकांत त्रिवेदी ने ऑफशोर इकाई iBull Capital का प्रबंधन किया, जबकि निधि चंदनानी ने दुबई स्थित संरचनाओं के जरिए कैश फ्लो, रूटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में अहम भूमिका निभाई।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts