PlayBreaking News

जेपी नड्डा बोले...देश में 6.80 करोड़ लोगों के ब्लड प्रेशर और 4.70 करोड़ लोगों की डायबिटीज का इलाज शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने धार में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि एक समय था जब 60 वर्ष की उम्र तक पता नहीं चलता था कि ब्लड प्रेशर की शिकायत है। अब 30 वर्ष की उम्र में जांच हो रही है। इसी तरह डायबिटीज और अन्य बीमारियों की जांच केंद्र सरकार करवा रही है।
Follow on Google News
देश में 6.80 करोड़ लोगों के ब्लड प्रेशर और 4.70 करोड़ लोगों की डायबिटीज का इलाज शुरू किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने धार में पीपीपी मोड पर बनने वाले पहले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की चिंता है कि लोग कम से कम बीमार पड़ें। उन्होंने बताया कि अब सरकार 30 वर्ष की उम्र में ही लोगों की स्वास्थ्य जांच करा रही है। नड्डा ने बताया कि 40 करोड़ लोगों की ब्लड प्रेशर की जांच हो चुकी है। इनमें से 6.80 करोड़ लोगों का इलाज शुरू हो गया है। इसी तरह 40 करोड़ लोगों की डायबिटीज जांच हुई। इनमें से 4.70 करोड़ लोगों में डायबिटीज पाई गई। इनका इलाज शुरू हो गया है। ये बदलता भारत है, यह आपको समझना चाहिए। 

    Twitter Post 

    34 करोड़ लोगों की मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि 30 साल तक 34 करोड़ लोगों की मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 20 लाख लोगों को कैंसर निकला है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह तय किया है कि जिस दिन पता चलता है कि कैंसर है तो उसके एक महीने में ही रोगी का इलाज शुरू कर दिया जाता है। यह हमारी व्यवस्था जिसे हम आपके सामने रखना चाहते हैं।

    संस्थागत डिलीवरी 89% हुई

    जेपी नड्डा ने बताया कि देश में अब संस्थागत डिलीवरी 89% हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि आशा वर्कर हर माता को डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाएं। देश में जन्म के समय बच्चों की मृत्यु दर में बहुत कमी आई है। इसी तरह मातृ मृत्यु दर में भी बहुत कमी आई है।

    देश में 1 लाख 81 हजार आयुष्मा आरोग्य मंदिर बने

    नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 1 लाख 81 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं, जहां पर गर्भवती माता और नवजात बच्चे की सारी देखरेख की जिम्मेदारी भारत सरकार करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने U-WIN पोर्टल का शुभारंभ किया है। इसके अतंर्गत 5 करोड़ नवजात बच्चे और उनकी माता की ट्रेकिंग कर समय – समय पर उन्हें मिलने वाले टीकों की सुविधा उपलब्ध है। जिन बच्चों को टीके लगने में देर होती है तो आंगनवाड़ी वर्कर, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से माताओं को सूचना दी जाती है। यही नहीं बच्चों को 16 साल की उम्र तक लगने वाले 27 टीके लगाने की चिंता भी सरकार कर रही है।

    धार को मिल रही विकास की नई ऊंचाई : CM

    Twitter Post

    इस असर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनजातीय बहुल धार जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। जिले को मेडिकल कॉलेज और ‘पीएम मित्र पार्क’ जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की सुविधा भी शीघ्र ही धारवासियों को उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर नवाचार कर रही है। बीते एक वर्ष के भीतर प्रदेश के दो शहरों में मेट्रो रेल सेवा तथा नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही नागरिकों की त्वरित स्वास्थ्य आवश्यकताओं हेतु एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts