PlayBreaking News

Womens World Cup :टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की दावेदारी मजबूत, ये 6 खिलाड़ी दिला सकते हैं ट्रॉफी

23 वर्षीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पिछले एक साल में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। 29 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35 विकेट लेकर उन्होंने खुद को टीम की अहम गेंदबाज साबित किया है।
Follow on Google News
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की दावेदारी मजबूत, ये 6 खिलाड़ी दिला सकते हैं ट्रॉफी

स्पोर्ट्स डेस्क। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवारInd को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम इस बार टी-20 खिताब की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का शानदार संतुलन है, जो भारत को ट्रॉफी तक पहुंचा सकता है।

स्मृति मंधाना से बड़ी शुरुआत की उम्मीद

उपकप्तान स्मृति मंधाना भारतीय बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। 4,333 टी-20 इंटरनेशनल रन के साथ वह भारत की सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज हैं। महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में भी वह दूसरे स्थान पर हैं। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने और लंबी पारी खेलने की उनकी क्षमता भारत के लिए बड़ी ताकत है।

हरमनप्रीत का अनुभव बनेगा हथियार

कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़े मैचों की खिलाड़ी मानी जाती हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 4 हजार से ज्यादा रन हैं। बतौर कप्तान उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की उनकी क्षमता भारत के लिए अहम होगी।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की ताबड़तोड़ पारी : जड़ा पहला शतक, पिता बोले थे- वैभव की राह पर है

जेमिमा पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

जेमिमा रोड्रिग्ज भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल में 2,700 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। दबाव में रन बनाने और तेजी से स्कोर बढ़ाने की उनकी कला टीम को मजबूत संतुलन देती है। हाल के महीनों में उनकी फॉर्म भी शानदार रही है।

दीप्ति शर्मा ऑलराउंड प्रदर्शन में माहिर

दीप्ति शर्मा भारत की सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह दुनिया की इकलौती टी-20 ऑलराउंडर हैं, जिनके नाम 1,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हैं। मिडिल ओवरों में उनकी किफायती गेंदबाजी और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है। पिछले वनडे वर्ल्ड कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का प्लेन में क्रिकेट : सारा ने पकड़ा कैच, लिखा- एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए भले एल्टीट्यूड कुछ भी हो

शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी पर नजर

ओपनर शेफाली वर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। 135 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बना सकती हैं। 100 से ज्यादा टी-20 मैच खेल चुकी शेफाली के पास बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अनुभव भी है। अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

क्रांति गौड़ बन सकती हैं एक्स-फैक्टर

23 वर्षीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पिछले एक साल में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। 29 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35 विकेट लेकर उन्होंने खुद को टीम की अहम गेंदबाज साबित किया है। यह उनका पहला टी-20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

खिताब जीतने का सुनहरा मौका

भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी, अनुभवी नेतृत्व, शानदार ऑलराउंडर और प्रभावी गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में टीम को इस बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से ही भारत अपने इरादे साफ करना चाहेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts