Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत ने हटाया पाकिस्तानी कालाकारों के सोशल मीडिया से बैन, लेकिन हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कई सेलेब्स पर अब भी बैन

Follow on Google News
भारत ने हटाया पाकिस्तानी कालाकारों के सोशल मीडिया से बैन, लेकिन हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कई सेलेब्स पर अब भी बैन

एंटरटेनमेंट डेस्क। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए थे। अब करीब दो महीने बाद कई कालाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट से बैन हट चुका है हालांकि हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनके अकाउंट अब भी भारत में बैन है।

मावरा हुसैन का अकाउंट से हटा बैन

भारत में जिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस के अकाउंट शो रहे हैं उसमें मावरा हुसैन का अकाउंट भी हैं। मावरा हुसैन बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आईं थीं, बीते दिनों भारत के खिलाफ कहे अपशब्द के कारण उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया और उन्हें सनम तेरी कसम की सिक्वल फिल्म से बाहर कर दिया गया। लेकिन अब मावरा का अकाउंट फिर से शो होने लगा है। मावरा हुसैन के साथ ही अभिनेता दानिश तैमूर, युमना जैदी और अहद रजा मीर के अकाउंट भी शो हो रहें हैं।

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकार बैन

भारत और पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ है। अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद देश में आक्रोश इतना बढ़ गया था कि सभी पाकिस्तानी सितारों को भी इंडिया में बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के सभी कलाकारों के इंडिया में काम करने पर सरकार ने रोक लगा दी थी। यहां तक की सभी पाक सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी भारत में बंद कर दिया गया था।

उरी अटैक के दौरन भी हुए थे आकंउट बैन

साल 2016 में हुए उरी अटैक के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। यही वजह रही कि माहिरा खान, फवाद खान जैसे कलाकारों को भारत की कई फिल्में छोड़नी पड़ी थीं। हालांकि 2023 में बैन हटने के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को फिर हिंदी सिनेमा में काम दिया जाने लगा था।

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी बैन

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप थे।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts