Seychelles: राष्ट्रपति पैट्रिक ने कहा, भारत हमेशा से सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार रहा

विक्टोरिया। भारतीय उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन इस वक्त देश सेशेल्स के दौरे पर है। वहां, उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मीनी से मुलाकात की। राष्ट्रपति हर्मीनी ने कहा भारत हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार रहा है। बता दें, अगले वर्ष भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है।
स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में की चर्चा
राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मीनी ने बताया भारत के अधिकारियों से स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत के क्षेत्रों में सेशेल्स की तुरंत कैसे सहायता कर सकते इस पर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि हम ऐसी रणनीति तैयार कर रहे हैं जिससे इन क्षेत्रों में शीघ्र प्रभाव दिखाई दे।
भारत के साथ बढ़ाएंगे सहयोग
राष्ट्रपति ने कहा कि सेशेल्स स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि आम जनता के जीवन में तुरंत सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। राष्ट्रपति हर्मीनी ने आगे कहा भारत हमेशा सेशेल्स का भरोसेमंद साझेदार रहा है, खासकर रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत हमारे सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और वर्तमान में कई सेशेल्स अधिकारी भारत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
दोनों देशों के बीच विश्वास की मजबूत नींव
अगले वर्ष भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति हर्मीनी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध आपसी विश्वास और साझा मूल्यों की मजबूत नींव पर टिके हैं। उन्होंने व्यक्त किया कि सेशेल्स को उम्मीद है कि भारत उसके सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करेगा।
राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेशेल्स भारत पर निर्भर नहीं रहेगा, लेकिन उसके अनुभव और ज्ञान से अवश्य लाभ उठाना चाहेगा।





















