भारत में सोने की मांग 6% घटी:कस्टम ड्यूटी और पीएम मोदी की अपील का दिखा असर?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग पिछले साल की तुलना में 6% घट गई है। इस दौरान मांग 139.7 टन से घटकर 131.4 टन रह गई। रिपोर्ट में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और सोने की ऊंची कीमतों को मांग में कमी का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
कस्टम ड्यूटी और पीएम मोदी की अपील का दिखा असर?
भारत में सोने की मांग 6% घटी

सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद बाजार पर इसका असर दिखाई दिया है। ज्वैलरी की मांग में भी 15% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, ऊंची कीमतों के बावजूद सोने की कुल खपत का मूल्य रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। WGC ने त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ने की संभावना जताई है।

भारत में 6% घटी सोने की मांग

WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 139.7 टन थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मई में केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी। इसके बाद सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जिसका असर मांग पर भी देखने को मिला।

DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स पहनने पर रोक! छात्र बोले- व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला, सत्रारंभ होते ही गरमाया माहौल

मात्रा घटी, लेकिन खपत का मूल्य बना रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि मात्रा के लिहाज से मांग कम हुई है, लेकिन मूल्य के लिहाज से यह तिमाही रिकॉर्ड रही। अप्रैल-जून के दौरान सोने की खपत 1,98,100 करोड़ रुपये रही, जबकि 2025 की दूसरी तिमाही में यह 1,32,500 करोड़ रुपये थी। यानी मूल्य के आधार पर करीब 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे साफ है कि ऊंची कीमतों के बावजूद उपभोक्ता सोने में निवेश कर रहे हैं।

Breaking News

ज्वैलरी की मांग में भी आई गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में ज्वैलरी की मांग 15% घटकर 75.1 टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 88.8 टन थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की अपील की थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस अपील और बढ़ी हुई कीमतों का असर मांग पर पड़ा है।

Durg News: दुर्ग जिला अस्पताल में चींटियों का राज, 3 दिन से बंद सिजेरियन ऑपरेशन, कई सर्जरी प्रभावित।

त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है मांग

दूसरी तिमाही में सोने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत 4,506.3 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि भारत में औसत कीमत 1,50,744.8 रुपये रही। WGC ने वर्ष 2026 में भारत में कुल सोने की मांग 650 से 750 टन के बीच रहने का अनुमान जताया है। वहीं वैश्विक स्तर पर अप्रैल-जून तिमाही में सोने की कुल मांग 1,269 टन रही, जो पिछले साल के 1,268.6 टन के लगभग बराबर है। उम्मीद है कि त्योहारी और शादी के सीजन में भारत में सोने की मांग फिर से बढ़ेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts