Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से आयरलैंड को 2 रन से हराया

तीन मैचों की अंतर्राष्ट्रीय टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बनाई बढ़त
Follow on Google News
भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से आयरलैंड को 2 रन से हराया

डबलिन। लंबे समय बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वर्षाबाधित पहले टी20 मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। करीब एक साल बाद चोट के बाद टीम में लौटे बुमराह ने 24 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि पहला टी20 मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। आयरलैंड ने 8वें नंबर के बल्लेबाज बैरी मैकार्थी के नाबाद अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 139 रन बनाए। मैकार्थी ने 33 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली।

भारतीय कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आयरलैंड ने 11वें ओवर में छह विकेट 59 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कुर्टिस कैम्फर (39) और मैकार्थी ने सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। मैकार्थी ने अपना पहला अर्धशतक अर्शदीप को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। जीत के लिए 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (23 गेंद में 24 रन) और रूतुराज गायकवाड़ (नाबाद 19) ने 6.2 ओवर में 46 रन जोड़े। क्रेग यंग ने हालांकि जायसवाल और तिलक वर्मा (0) को पवेलियन भेजर भारत को दोहरे झटके दिए थे। बारिश रूकती नहीं देखकर अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार छह बजकर 15 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया। सीरीज दूसरा टी20 मैच रविवार (20 अगस्त) को और तीसरा मैच बुधवार (23 अगस्त) को खेला जाएगा।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts