Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विपक्ष के INDIA गठबंधन में दरार, बैठक टली, कांग्रेस की हार के बाद सहयोगी दलों ने बनाई दूरी

Follow on Google News
विपक्ष के INDIA गठबंधन में दरार, बैठक टली, कांग्रेस की हार के बाद सहयोगी दलों ने बनाई दूरी
नई दिल्ली। चार राज्यों की विधानसभाओं के दो दिन पहले घोषित चुनाव परिणामों के बाद विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बैठक 6 दिसंबर को बुलाई थी, लेकिन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद गठबंधन के अन्य दलों और प्रमुख नेताओं ने दूरी बनानी शुरू कर दी। जिसे देखते हुए बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है।

ममता, नीतीश और अखिलेश ने बनाई दूरी, स्टालिन भी हटे पीछे

बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं गठबंधन की प्रमुख नेता ममता बनर्जी का बयान सोमवार को आया था, कि वह व्यस्त होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी। इसे गठबंधन में बड़ी दरार माना जा रहा है। असमंजस की स्थिति के कारण अब यह बैठक स्थगित की गई है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल-यू के नेता नीतीश कुमार तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी बैठक में शामिल नहीं होने के संकेत दिए थे। इधर, मिचौंग तूफान के कारण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि गठबंधन समन्वय समिति की बैठक छह दिसंबर को शाम छह बजे पार्टी अध्यक्ष के आवास पर होनी है। ये भी पढ़ें- राजस्थान : कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, नेता प्रतिपक्ष का फैसला आलाकमान पर छोड़ा, रेस में पायलट सबसे आगे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts