Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Fuel Supply:भारत में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा- देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ये खबरें सामने आ रही है कि भारत के पास सिर्फ 5 से 10 दिन का तेल का भंडार है, लेकिन सरकार ने कहा कि- लोग परेशान न हो, भ्रामक और झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें, देश में पर्याप्त ईधन मौजूद है, किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है।
भारत में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा- देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक और मजबूत सप्लाई सिस्टम के चलते हालात पूरी तरह सामान्य हैं। लोगों से सिर्फ इतना कहा गया है कि वे अफवाहों से दूर रहें और सही जानकारी पर ही भरोसा करें।

    देश में पर्याप्त मात्रा में तेल भंडार 

    देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही खबरों पर सरकार ने साफ बयान दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें।

    ये भी पढ़ें: IPL आगाज से पहले बांग्लादेश सरकार का यू- टर्न : IPL टेलीकॉस्ट से बैन हटा, सूचना मंत्री बोले- खेल को राजनीति से दूर रखें

    फिलहाल 60 दिन का स्टॉक 

    सरकार के मुताबिक भारत के पास कुल 74 दिनों तक का भंडार है, जिसमें से करीब 60 दिनों का स्टॉक अभी उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल शामिल हैं। इसी के साथ सरकार ने यह भी बताया कि- अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की खरीद पहले से तय है, यानी आने वाले समय में भी किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है।

    ये भी पढ़ें: MP में TET विवाद गहराया! शिक्षकों ने खोला मोर्चा, 29 मार्च को रणनीति बैठक; 1.5 लाख शिक्षक प्रभावित

    सरकार ने अफवाहों का किया खंडन

    सरकार का कहना है कि कुछ जगहों पर लोगों ने घबराहट में ज्यादा खरीदारी की, जो सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी का नतीजा है। देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और किसी भी तरह की राशनिंग या पंप बंद होने जैसी स्थिति नहीं है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों के लिए क्रेडिट अवधि भी बढ़ाकर 3 दिन कर दी है, ताकि सप्लाई में कोई रुकावट न आए।

    LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

    एलपीजी को लेकर भी सरकार ने साफ किया है कि कोई कमी नहीं है। घरेलू उत्पादन बढ़ाकर 50 टीएमटी प्रतिदिन कर दिया गया है। साथ ही अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से बड़ी मात्रा में गैस आयात की जा रही है। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो सस्ता और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। देश में अब 300 से ज्यादा क्षेत्रों में PNG सुविधा पहुंच चुकी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts