Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL आगाज से पहले बांग्लादेश सरकार का यू- टर्न :IPL टेलीकॉस्ट से बैन हटा, सूचना मंत्री बोले- खेल को राजनीति से दूर रखें

हालांकि अब स्थिति बदलती दिख रही है। युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने संकेत दिए हैं कि नई सरकार इस मामले पर पुनर्विचार कर रही है।
IPL टेलीकॉस्ट से बैन हटा, सूचना मंत्री बोले- खेल को राजनीति से दूर रखें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में आज से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच में RCB के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी। मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग की कमेंट्री 12 अलग- अलग भाषाओं में होगी। इससे पहले बांग्लादेश सरकार ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। जिसे अतंरिम सरकार के फैसले को पूरी तरह बदल दिया है।

    क्रिकेट को पॉलिटिक्स से दूर रखे- सूचना मंत्री

    बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने IPL टेलीकॉस्ट से लगा बैन हटा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन ने शनिवार को एक निजी प्रोग्राम में कहा कि खेल को राजनीति में शामिल नहीं करना चाहिए, इसे दूर रखना चाहिए। जिसके बाद अब बांग्लादेश में IPL का लाइव टेलीकॉस्ट दिखाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 का आज से धमाकेदार आगाज : RCB vs SRH में रन बरसाने को तैयार 4 खतरनाक ओपनर

    हम IPL के लिए पॉजीटिव नजरिया रखेंगे- स्वापन

    सूचना मंत्री स्वापन आगे कहते हैं IPL का प्रसारण करने के लिए हमसे किसी भी टीवी चैनल ने कॉन्टैक्ट नहीं किया है। हम आईपीएल को बिजनेस मॉडल के नजरिए से देखेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि अगर कोई चैनल IPL प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है तो हम उस पर पॉजिटिव रूख अपनाएंगे। जिससे देश में इसका बिना रोक के ब्रॉडकास्ट हो सकेगा।

    मुस्ताफिजुर विवाद से देश नाराज

    दरअसल, यह पूरा मामला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़ा था। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम से बाहर कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश में इस फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ गई। उसी दौरान तत्कालीन यूनुस सरकार ने IPL के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्णय लिया था।

    इस फैसले के पीछे उस समय देश में चल रहे सामाजिक और राजनीतिक हालात भी एक वजह माने गए। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बीच रहमान को टीम से हटाने की मांग उठी थी, जिसने पूरे मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया।

    यह भी पढ़ें: धोनी नहीं खेल पाएंगे IPL 2026! CSK को करना पड़ेगा जुगाड़, फैन्स हुए निराश

    रहमान सरकार मामले पर विचार कर रही- अमीनुल हक

    हालांकि अब स्थिति बदलती दिख रही है। युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने संकेत दिए हैं कि नई सरकार इस मामले पर पुनर्विचार कर रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि IPL प्रसारण पर लगाया गया प्रतिबंध पिछली अंतरिम सरकार का निर्णय था और अब संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इसे हटाने पर विचार किया जाएगा।

    इधर, बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी राहत की सांस ली है। संगठन के सचिव रेजाउल करीम लाब्लू ने पुष्टि की है कि अब IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है और पुराने निर्देश प्रभावी नहीं रहे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts