PlayBreaking News

MBBS छात्र ने क्लासरूम में निगली सल्फास की गोलियां, इलाज के दौरान मौत

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, सहपाठियों ने अस्पताल पहुंचाया; पुलिस मोबाइल खंगाल रही, आत्महत्या के कारणों की जांच
Follow on Google News
MBBS छात्र ने क्लासरूम में निगली सल्फास की गोलियां, इलाज के दौरान मौत
कॉलेज का फाइल फ़ोटो व इंसेट में मृतक छात्र

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने क्लासरूम में ही जहरीली सल्फास की गोलियां खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टियां होने पर सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: ओल्ड मोंक के बाद मैकडॉवेल्स नंबर वन भी जांच में फेल: एफएसएसएआई ने बारामती प्लांट के उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक

खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राम पटेल (21), पिता अजय पटेल, निवासी ग्राम रामगढ़ (सनावद), जिला खंडवा के रूप में हुई है। वह इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था और कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें: रायपुर में E20 पेट्रोल से इंजन खराब! कंज्यूमर कोर्ट ने Maruti Suzuki को नई कार देने या ₹20 लाख लौटाने का आदेश

पुलिस के मुताबिक छात्र मंगलवार को रोज की तरह क्लास में पहुंचा था। पढ़ाई के दौरान उसने कथित रूप से सल्फास की गोलियां खा लीं। कुछ देर बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ने लगी। साथियों ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद उसे इंडेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में हादसा! रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी दो नावें डूबीं, 500 लोगों के मारे जाने की आशंका

घटना के बाद पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस छात्र का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। परिजनों और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts