MP Weather: 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अकवान' का असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 नवंबर को इसका ज्यादा असर रहने का अनुमान है। इस दौरान बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में धूप खिली रहेगी।
21 नवंबर को बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है। इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में भी मौसम बदलेगा। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है।
20 नवंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
20 नवंबर को शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में धूप खिलने का अनुमान है।
21 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप?
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है।
शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 9.9 डिग्री
प्रदेश में बारिश के अलर्ट के बीच रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीती रात शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान इस तरह रहा-
- कटनी के करौंदी में 10.9 डिग्री
- दमोह में 12 डिग्री
- नौगांव में 12.2 डिग्री
- उमरिया में 13.1 डिग्री
- पचमढ़ी में 13.2 डिग्री
- छिंदवाड़ा और जबलपुर में 13.6 डिग्री
- भोपाल, खजुराहो और ग्वालियर में 13.18 डिग्री
- मंडला में 14 डिग्री
- सतना और सीधी में 14.2 डिग्री
- बैतूल में 14.3 डिग्री
- मलाजखंड में 14.4 डिग्री सेल्सियस
कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मौसम में ठंडक बढ़ने की एक वजह कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी भी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड
मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 9 साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ता है, इसलिए यहां ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का ट्रेंड भी रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।




















