Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाड़ी पर 'बाप' लिखने का शौक पड़ा भारी! नंबर प्लेट देखते ही पुलिस ने रोका, ठोक दिया 6300 का जुर्माना

इंदौर में नंबर प्लेट पर स्टाइल मारना एक दोपहिया वाहन चालक को भारी पड़ गया। युवक ने अपनी गाड़ी के नंबर MP-09-ED-6114 को फैंसी अंदाज में इस तरह लिखवाया कि वह 'बाप' नजर आने लगा। ट्रैफिक टीआई अरविंद दांगी ने वाहन रुकवाकर नियम समझाए। अमानक नंबर प्लेट और अन्य उल्लंघनों के चलते चालक पर 6300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गाड़ी पर 'बाप' लिखने का शौक पड़ा भारी! नंबर प्लेट देखते ही पुलिस ने रोका, ठोक दिया 6300 का जुर्माना

इंदौर। शहर की सड़कों पर वाहनों की नंबर प्लेट के साथ मनमर्जी करना एक दोपहिया वाहन चालक को भारी पड़ गया। अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर अंकों को फैंसी अंदाज में इस तरह लिखवाया कि सरकारी नंबर की जगह 'बाप' नजर आने लगा। यातायात पुलिस की नजर पड़ी तो वाहन चालक का सारा स्टाइल धरा रह गया। पुलिस ने अमानक नंबर प्लेट और अन्य यातायात उल्लंघनों के चलते 6300 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

ये भी पढ़ें: MP Weather: 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी

दरअसल, मंगलवार को यातायात थाना जोन-3 के टीआई अरविंद दांगी शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक दोपहिया वाहन पर पड़ी। वाहन की नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर MP-09-ED-6114 को फैंसी स्टाइल में इस तरह लिखा गया था कि वह 'बाप' जैसा दिखाई दे रहा था। टीआई ने तत्काल वाहन को रुकवाया और चालक को अमानक नंबर प्लेट के बारे में जानकारी दी। शुरुआत में चालक का कहना था कि नंबर प्लेट पर तो सरकारी रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा है। हालांकि, जब पुलिस अधिकारी ने उसे समझाया कि नंबर प्लेट पर अंकों को तोड़-मरोड़कर या फैंसी डिजाइन में लिखना नियमों के खिलाफ है, तब चालक को अपनी गलती समझ आई।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, ताजमहल-लाल किले की थीम पर बन रहे पंडाल; 4 लाख मेहमानों के लिए 150 पकवान

नंबर प्लेट से पहचान में आती है परेशानी

यातायात पुलिस ने चालक को बताया कि नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप होना जरूरी है। अंकों और अक्षरों के साथ छेड़छाड़ करने से सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने में परेशानी आती है। इसी कारण वाहनों पर निर्धारित प्रारूप की नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पति-पत्नी और बेटे के मिले शव

स्टाइल के चक्कर में 6300 रुपये का चालान

पुलिस ने चालक को समझाइश देने के साथ अमानक नंबर प्लेट और अन्य यातायात उल्लंघनों के लिए कुल 6300 रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों पर फैंसी नंबर प्लेट लगाकर नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts