मध्यप्रदेश में अब घर बैठे मिलेंगी AC, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन जैसी सेवाएं, संस्थाओं से मांगे प्रस्ताव

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब नागरिकों को घर बैठे एसी, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और आरओ रिपेयरिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति की ओर से इन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं और कुशल श्रमिकों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
Revenue Sharing Model पर संस्थाओं से मांगे प्रस्ताव
सेवाओं के प्रभावी संचालन और विस्तार के लिए प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति ने Revenue Sharing Model यानी राजस्व साझेदारी मॉडल के तहत अनुभवी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए लेखा सेवाओं, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, प्रबंधन एवं संचालन सहायता और आईटी एवं तकनीकी सेवाओं से जुड़ी संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
समिति की इस पहल के तहत नागरिकों को घर बैठे कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इनमें शामिल हैं-
- एसी और फ्रिज रिपेयरिंग
- इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर सेवाएं
- सीसीटीवी इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग
- वॉशिंग मशीन और आरओ रिपेयरिंग
- होम क्लीनिंग और पेंटिंग
- केयरगिवर सेवाएं
इस पहल से जहां आम लोगों को प्रशिक्षित तकनीशियन मिल सकेंगे, वहीं आईटीआई पास युवाओं और कुशल श्रमिकों को काम के अवसर मिलेंगे।
4 दिसंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं प्रस्ताव
इच्छुक संस्थाएं विस्तृत RFP दस्तावेज प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकती हैं। प्रस्ताव 4 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।
प्रस्ताव सीलबंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से इस पते पर भेजे जा सकते हैं-
प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित
शासकीय आईटीआई (न्यू बिल्डिंग) परिसर,
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, भोपाल-462023।
संपर्क और अधिक जानकारी
इच्छुक संस्थाएं प्रस्ताव और प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए समिति से संपर्क कर सकती हैं।
संपर्क नंबर: 6263161677, 9301534114
ईमेल: prathamshramana@gmail.com
वेबसाइट: shramana.mp.gov.in


















