PlayBreaking News

IND vs SA :सुपर-8 में भारत की अग्नि परीक्षा आज, क्या अभिषेक से फिर ओपनिंग कराएगी टीम इंडिया?

भारत और साउथ अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में खेले गए चारों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
Follow on Google News
सुपर-8 में भारत की अग्नि परीक्षा आज, क्या अभिषेक से फिर ओपनिंग कराएगी टीम इंडिया?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला आज पिछली बार की दोनों फाइनलिस्ट टीमों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया  जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 2024 संस्करण के फाइनल में हुई थी। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 8 विकेट पर 168 रन ही जुटा सकी। नतीजतन भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

    दोनों टीमें अपने ग्रुप की टेबल टॉपर

    भारत और साउथ अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में खेले गए चारों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। जहां भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर अजेय रहते हुए आगे का सफर तय किया। तो वहीं, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को परास्त कर टेबल टॉप किया था।

    क्या अभिषेक को नहीं खिलाएगी टीम इंडिया

    अगर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11 पर नजर डालें तो क्रिकेट विशेषज्ञों के एक वर्ग का मानना है कि संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह चांस दिया जा सकता है। टीम कॉम्बिनेशन को लेकर यह चर्चा लगातार तेज हो रही है।

    हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अभिषेक शर्मा का समर्थन किया था। कोटक ने कहा था कि अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर जरूरत से ज्यादा ओवरएनालिसिस करना सही नहीं है और युवा खिलाड़ी को अपने खेल को खुलकर दिखाने का मौका दिया जाना चाहिए।

    अक्षर पटेल की हो सकती है वापसी

    भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पिछले मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन अहम मैच को देखते हुए उन्हें फिर से अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम मैनेजमेंट परिस्थितियों और विपक्षी टीम की मजबूती को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला करेगा।

    हेड-टू- हेड पर एक नजर

    कुल मैच- 35    
    भारत जीता- 21
    SA जीता-13    
    टाई-0    
    बेनतीजा-1

    पॉसिबल प्लेइंग  11

    • भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
    • साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts