Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND Vs SA 2nd T20I : क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच? जानें वेदर रिपोर्ट और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

Follow on Google News
IND Vs SA 2nd T20I : क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच? जानें वेदर रिपोर्ट और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया था। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (10 दिसंबर) को पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर खेला जाएगा। 10 दिसंबर को पहला टी-20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं अब दूसरे टी-20 पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

रात 8:30 बजे से शुरू होगा मैच

आज यानी 12 दिसंबर को इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जो साउथ अफ्रीका के गकेबरहा में स्थित पोर्ट एलिजाबेथ मैदान में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगी, लेकिन टॉस 8:00 किया जाएगा। वहीं मैच के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैन्स को मौसम की चिंता खूब सता रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इस टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और एक भी बॉल का खेल नहीं हो पाया था।

मौसम विभाग की रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका के मौसम विभाग के अनुसार, केबेरा में आज होने वाले टी20 मैच के दौरान 60 - 70 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। केबेरा का तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन भर बादल छाए रहेंगे और 1.9 एमएम बारिश हो सकती है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी फैंस को निराशा हाथ लग सकती है।

मैच जीतने वाली टीम को मिलेगी 1-0 की बढ़त

इस मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आज का मैच जीतने वाली टीम 3 टी-20 की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लेगी। ऐसे में टीम इंडिया को जीत हासिल कर बढ़त बनानी होगी। दूसरी ओर मेजबान टीम सीरीज में आगे होना चाहेगी।

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 8 सीरीज खेली गई हैं। इसमें 4 भारत जीता और 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ भी रहीं। वहीं दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच हुए हैं। इसमें से 13 में भारत और 10 में साउथ अफ्रीका को जीत हासिल की है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 - 10 दिसंबर (डरबन), बारिश के कारण रद्द। दूसरा टी-20 -12 दिसंबर (गकेबरहा ) तीसरा टी-20 9 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/ रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका : ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जकी/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन/एंडिल फेलुक्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कूट्जी, नांद्रे बर्गर और तबरेज शम्सी। ये भी पढ़ें-  फिलिप्स और सैंटनर की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 4 विकेट से जीता
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts