Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND Vs AUS: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, नाथन मैकस्वीनी और जोश इंग्लिश को मिला मौका

Follow on Google News
IND Vs AUS: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, नाथन मैकस्वीनी और जोश इंग्लिश को मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। टीम में नाथन मैकस्वीनी, जोश इंग्लिश और स्कॉट बोलैंड को चुना गया है।

इन 2 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री

13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है। टीम में ओपनर नाथन मैकस्वीनी और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस की सरप्राइज एंट्री हुई है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंग (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर। रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर-जनवरी 2025)

  • 22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
  • 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
  • 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
  • 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
  • 03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी
ये भी पढ़ें- विजयी अभियान जारी रखने उतरेगा भारत, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts