Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP के आजम से जुड़े MP के तार : विदिशा में पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर IT की रेड, सपा नेता के करीबी रहे हैं चौधरी

Follow on Google News
UP के आजम से जुड़े MP के तार : विदिशा में पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर IT की रेड, सपा नेता के करीबी रहे हैं चौधरी
विदिशा। उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर पड़ी आईटी रेड के तार मध्य प्रदेश से भी जुड़े हैं। यूपी से सपा के राज्यसभा सांसद और आजम खान के करीबी रहे दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के विदिशा स्थित घर पर भी छापा पड़ा है। विभाग ने सुबह पांच बजे बड़ा बाजार इलाके में उनके ठिकाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घर के अंदर और बाहर मौजूद हैं। टीम आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही है।

क्यों की गई छापेमार कार्रवाई

सपा नेता आजम खान के साथ ही उनके करीबियों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई यूपी और मध्य प्रदेश में लगातार जारी है। रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और सीतापुर, विदिशा सहित कई शहरों में छापेमारी चल रही है। मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग के पास आजम खान से जुड़े कई इनपुट थे। जिनके आधार पर आजम खान और उनसे जुड़े लोगों पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम बुधवार करीब साढ़े पांच बजे चौधरी सलीम के घर पहुंची। इसके साथ ही डंडापुरा स्थित आवास परिसर में सलीम के बेटों के अलावा उनके दो भाइयों के घर भी टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। बाहर के लोगों को घर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

चार साल पहले हो चुका चौधरी सलीम निधन

चौधरी मुनव्वर सलीम का 4 साल पहले 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मप्र के विदिशा जिले के र​हने वाले चौधरी सलीम ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से दो बार और सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव लड़ा था। वे समाजवादी पार्टी से जुड़े रघु ठाकुर और जॉर्ज फर्नांडिस के बहुत करीबी माने जाते थे। रघु ठाकुर के प्रयासों से ही मुनव्वर सलीम समाजवादी नेता आजम खान के संपर्क में आए थे। वे 2012 में उप्र से राज्यसभा सदस्य बने थे।

अली जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं आजम खान

आजम खान ने रामपुर में मौलाना अली जौहर के नाम पर अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी स्थापित की थी। यूनिवर्सिटी को मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट संचालित करता है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष आजम खान हैं और उनकी पत्नी रामपुर शहर से विधायक डॉ. तंजीन फातिमा सचिव हैं। आरोप है कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए तमाम जमीन अधिग्रहण की थी। जिसे लेकर विवाद शुरू से रहा है। अब सरकार ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की पूरी जमीन को टेकओवर कर लिया है। 173 एकड़ जमीन से कब्जा बेदखली की कार्रवाई की जा चुकी है। ये भी पढ़ें- आजम खान के ठिकानों पर IT की रेड : रामपुर, सहारनपुर समेत 6 शहरों में चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी; जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts