🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रायपुर:अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खमतराई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 इंडियन गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है
Follow on Google News
अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध गैस कारोबार पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खमतराई पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

    बिना कागजात मिले सिलेंडर जब्त

    पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय साव (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो किराना के व्यापार से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने आरोपी से गैस सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी 16 सिलेंडरों को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

    ये भी पढ़ें: Israel US Iran War : ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कहा-'होर्मुज पर हमारा ही कंट्रोल'

    अधिकारियों के निर्देश पर सख्ती जारी

    जानकारी के मुताबिक आरोपी रावाभाठा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर 1 में संतोष किराना स्टोर चलाता है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के निर्देश पर की गई। साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इस मामले में खाद्य विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    icon

    Latest Posts