Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में नाले में गिरी बाइक, पूरी रात घायल हालत में पड़ा रहा युवक; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र में मुड़ापार-सुक्कम मार्ग पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में मंडला निवासी अनिल पूरी रात घायल अवस्था में नाले में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में युवक को जबलपुर रेफर किया गया।
घंसौर में नाले में गिरी बाइक, पूरी रात घायल हालत में पड़ा रहा युवक; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मुड़ापार-सुक्कम मार्ग पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक भी मोटरसाइकिल सहित नाले में गिर गया और पूरी रात घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पूरी रात नाले में पड़ा रहा घायल युवक

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद युवक को रातभर मदद नहीं मिल सकी। सुबह ग्रामीणों ने नाले में मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत 112 पुलिस वाहन को सूचना दी।

Breaking News

सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

मंडला का रहने वाला है घायल युवक

घायल की पहचान अनिल निवासी देवगांव, जिला मंडला के रूप में हुई है। फिलहाल मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में कैसे गिरी, हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts