Israel US Iran War :ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कहा-'होर्मुज पर हमारा ही कंट्रोल'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए ईरान ने कहा है कि उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह बरकरार है और वह क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम है।
Follow on Google News
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार, कहा-'होर्मुज पर हमारा ही कंट्रोल'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क।  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेज हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है, जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी की सप्लाई होती है। इस मार्ग को लेकर बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    'रणनीतिक भंडार और स्वदेशी उत्पादन पर भरोसा'

    ईरान के उप रक्षा मंत्री रेज़ा तलाएई-निक ने ईरानी मीडिया में दिए बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी हमले यह दर्शाते हैं कि ईरानी बल 'रणनीतिक भंडार और स्वदेशी उत्पादन' पर निर्भर रहते हुए प्रभावी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में मिसाइल और ड्रोन निर्माण में किए गए निवेश के कारण इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) अब 'सटीक और प्रभावी' हमले करने में सक्षम है। उनके मुताबिक शुरुआती दौर की तुलना में अब मिसाइल और ड्रोन हमलों की सटीकता में काफी सुधार हुआ है।

    ये भी पढ़ें: 48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना... ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

    क्रूज मिसाइलों की क्षमता पर ईरान का दावा

    रेज़ा तलाएई-निक ने कहा कि तटीय क्षेत्रों, जहाजों तथा अंदरूनी ठिकानों से क्रूज मिसाइलों के जरिए किए गए हमले ईरान की बढ़ती सैन्य क्षमता का संकेत देते हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को 'वास्तविक रूप से नियंत्रित और परिभाषित' करते हैं। इस बयान को अमेरिका की चेतावनी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

    Featured News

    ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि वह 48 घंटों के भीतर होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके विद्युत संयंत्रों पर हमले करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिका 'सबसे बड़े संयंत्र से शुरुआत करते हुए' ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा। ईरान ने फिलहाल चुनिंदा जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है, जबकि अमेरिका द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए गठबंधन बनाने का प्रयास अब तक व्यापक समर्थन हासिल नहीं कर सका है। इस घटनाक्रम के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और भू-राजनीतिक चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts