PlayBreaking News

'लॉक अप 2' में बड़ा ट्विस्ट!हर्षद चोपड़ा ने छोड़ी फिनाले सीट, शिवांगी जोशी को बचाने के लिए दी अपनी कुर्बानी

'लॉक अप 2' के फिनाले से पहले शो में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला। हर्षद चोपड़ा ने अपनी फिनाले सीट छोड़कर शिवांगी जोशी को बचाने का फैसला किया, जिसके बाद घरवालों से लेकर फैंस तक हैरान रह गए।
Follow on Google News
हर्षद चोपड़ा ने छोड़ी फिनाले सीट, शिवांगी जोशी को बचाने के लिए दी अपनी कुर्बानी
'लॉकअप 2' की पहली फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। ग्रैंड फिनाले से पहले शो में लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में ऐसा इमोशनल मोड़ आया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में शामिल हर्षद चोपड़ा ने अपनी फिनाले की जगह छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने यह कदम कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी को बचाने के लिए उठाया। हर्षद के इस फैसले के बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और घर के सभी सदस्य भावुक नजर आए।

हर्षद और शिवांगी के बीच जंग

'लॉक अप 2' के फिनाले से पहले मेकर्स ने घरवालों के सामने एक बड़ा टास्क रखा। इस टास्क के जरिए तय किया जाना था कि सीजन का पहला फाइनलिस्ट कौन होगा। शुरुआत में कई कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट बनने की रेस में शामिल थे, लेकिन धीरे-धीरे मुकाबला सिर्फ दो लोगों के बीच रह गया। आखिर में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को फिनाले की टिकट के लिए आमने-सामने खड़ा होना पड़ा। दोनों को आखिरी सेल में भेजा गया, जहां उन्हें आपसी सहमति से फैसला लेना था कि कौन फाइनल में जाएगा और कौन शो से बाहर होगा।

हर्षद ने खोला राज, बोले- 'मैं वो गेम जानबूझकर हारा था'

इस दौरान हर्षद ने शिवांगी से एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। हर्षद ने बताया कि उन्होंने पिछला गेम जानबूझकर हारा था। उनका कहना था कि पूरे सीजन में वह दूसरों के लिए खेलते रहे और कई बार कंटेस्टेंट्स की मदद करते रहे। हर्षद ने कहा कि इस बार वह अपने लिए खेलना चाहते थे और खुद की पहचान बनाकर आगे बढ़ना चाहते थे। हालांकि, उनका यह फैसला शिवांगी के लिए भी भावुक कर देने वाला था। हर्षद की बात सुनकर शिवांगी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर हर्षद ने अपने जीतने का मौका क्यों छोड़ दिया।

'अगर इन्होंने आपको गलत तरीके से छुआ हो तो' Lock Upp 2 में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी

रितेश देशमुख ने दिया हर्षद को बड़ा मौका

शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया। एपिसोड में रितेश ने श्रेया से पूछा कि क्या वह अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहती हैं। लेकिन श्रेया अपने फैसले पर कायम रहीं और उन्होंने शिवांगी को एलिमिनेट करने की वजहें बताईं। यह देखकर हर्षद काफी भावुक हो गए। उन्होंने शिवांगी को शो से बाहर न करने की अपील की। हर्षद की भावनाओं को देखते हुए रितेश देशमुख ने उन्हें एक आखिरी मौका दिया। रितेश ने कहा कि अगर हर्षद चाहें तो अपनी फिनाले सीट छोड़कर शो से बाहर जा सकते हैं और शिवांगी को बचा सकते हैं।

हर्षद ने बिना सोचे छोड़ी फिनाले की जगह

हर्षद ने इस फैसले को स्वीकार करने में बिल्कुल देर नहीं लगाई। उन्होंने अपनी फिनाले सीट छोड़ने का फैसला कर लिया। इस फैसले के बाद हर्षद ने शिवांगी से कहा कि अब उन्हें यह शो जीतकर दिखाना होगा और उनकी इस कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देना होगा। शो से बाहर जाते समय हर्षद और शिवांगी दोनों भावुक हो गए। दोनों की आंखों में आंसू थे और घर का माहौल काफी गमगीन हो गया।

Lock Upp 2: राम कपूर की हरकत पर बवाल! आकांक्षा चौधरी को गले लगाकर Kiss करने वाला वीडियो वायरल

हर्षद के फैसले पर घरवालों की अलग-अलग राय

हर्षद के इस कदम के बाद घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। कुछ कंटेस्टेंट्स का मानना था कि हर्षद काफी इमोशनल दबाव में थे। उनका कहना था कि शायद उन्हें ऐसी स्थिति में डाल दिया गया, जहां उन्होंने अपनी जगह छोड़ने का फैसला कर लिया। वहीं कुछ लोगों ने हर्षद के त्याग की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने दोस्ती और इंसानियत को गेम से ऊपर रखा। कई घरवालों ने कहा कि जो कंटेस्टेंट पहला फाइनलिस्ट बन सकता था, उसने अपनी जगह किसी और के लिए छोड़ दी, यह बहुत बड़ा फैसला था।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts