32 सेकंड में 34 वार,दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, एकतरफा प्यार में था युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

फरीदाबाद के सिकरौना गांव में निजी स्कूल के अंदर 25 वर्षीय टीचर संध्या शर्मा की दिनदहाड़े स्‍कूल के अंदर घुसकर चाकू से गोद कर बेहरमी से हत्त्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, एकतरफा प्यार में था युवक, CCTV में कैद हुई वारदात
फरीदाबाद के सिकरौना गांव में निजी स्कूल के अंदर 25 वर्षीय टीचर संध्या शर्मा की चाकू से वाल कर की हत्या।

फरीदाबाद के सिकरौना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां दिनदहाड़े स्‍कूल के अंदर घुसकर एक महिला टीचर की चाकू से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी गई, नकाबपोश युवक ने स्‍कूल के अंदर घुसकर हत्‍या की वारदात का अंजाम द‍िया और मौके से फरार हो गया, युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार क‍िया और टीचर को मौत के घाट उतार द‍िया, घटना स्‍कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह संध्या रोज की तरह स्कूल पहुंची थीं। कुछ देर बाद मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक स्कूल आया और उसने संध्या को उसके पति के नाम का हवाला देकर बाहर बुलाया। जैसे ही संध्या बाहर आईं, युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। संध्या ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा।

/img/404/1785824696996

बचाने आए लोगों को भी दी धमकी

महिला टीचर की चीख सुनकर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और संध्या को बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी चाकू लेकर लोगो की तरफ भी दौड़ पड़ा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों व स्टाफ में डर का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Rapido Auto Controversy: राइड के दौरान ड्राइवर देख रहा था अश्लील कंटेंट, महिला ने रंगे हाथों पकड़ा तो...

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी पहले कुछ देर इंतजार करता दिखाई देता है। फिर जैसे ही संध्या बाहर आती हैं, वह उन पर हमला कर देता है और उन्हें पकड़कर बाहर खींच ले जाता है। पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह

पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि वह संध्या से एकतरफा प्यार करता था। वह लंबे समय से अपने दिल की बात कहना चाहता था, लेकिन संध्या उसे नजरअंदाज करती थीं।

/img/404/1785824716572

 ये भी पढ़ें: Bilaspur News: ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार: छात्रा से दोस्ती कर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ठगा, नेपाल में उड़ाए पैसे

पहले भी हो चुकी थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, संध्या पहले दूसरे स्कूल में पढ़ाती थीं। वहीं उनकी अमित से जान-पहचान हुई थी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर संध्या और उनके परिवार ने पहले भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय अमित ने माफी मांग ली थी, लेकिन बाद में संध्या ने स्कूल और रहने की जगह दोनों बदल ली थीं। पुलिस का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts