PlayBreaking News

Holi 2022 : अगर होली पर रहना है Healthy और Safe तो जरूर अपनाएं ये 9 टिप्स

Follow on Google News
Holi 2022 : अगर होली पर रहना है Healthy और Safe तो जरूर अपनाएं ये 9 टिप्स
देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक दूसरे को रंग लगाकर लोग होली मनाते हैं। इसके अलावा ठंडाई और स्वादिष्ट पकवानों को लेकर खूब तैयारियां की जाती हैं। लेकिन ऐसे में अपनी हेल्थ और सेफ्टी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना रंग में भंग पड़ सकता है। आइए जानतें हैं किस तरह हेल्दी और सेफ होली मनाएं।

होली खेलने से पहले लगाएं तेल या मॉइस्चराइजर

होली के रंग आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर आदि पर तेल या मॉइस्चराइजर लोशन लगा लीजिए। आप सिर में नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। जिससे बाद में रंग आसानी से निकल जाए।

नेचुरल रंग का इस्तेमाल करें

होली में सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। जो कि आपकी त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

चेहरे पर रंग रगड़वाएं नहीं

अगर आपका कोई दोस्त चेहरे पर रंग रंगड़ने की कोशिश करता है तो उसे मना कर दें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन की सेल्स डैमेज हो सकती हैं और रैशेज का कारण बन सकती हैं।

सनग्लास का इस्तेमाल करें

होली खेलने से पहले आंखों पर सनग्लास जरूर लगा लें। वरना रंग या रंगों वाला पानी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। सनग्लास आपकी आंखों को केमिकल से बचाने में भी मदद करेंगे।

स्किन एलर्जी वाले लोग गुलाल से बचें

अगर आपको स्किन एलर्जी है तो गुलाल या अन्य रंग इस्तेमाल करने से बचें। आप लोगों से मिलकर, पकवान या स्नैक्स खाकर भी होली मना सकते हैं। इसके अलावा होलिका दहन का अनुभव करना भी अलग एहसास है।

होली के जरूरी अन्य टिप्स

  • होली पर पुराने कपड़े पहनें जिससे आपके नए कपड़ों पर दाग ना लगे।
  • भागने या ऐसी कोई गतिविधि ना करें, जिससे गिरने या दुर्घटना होने का खतरा हो।
  • शराब या भांग पीकर गाड़ी ना चलाएं।
  • होली खेलने के बाद अच्छी तरह नहाएं, जिससे इंफेक्शन का खतरा ना हो।
ये भी पढ़ें - Holi 2022 : दुल्हन मायके और दूल्हा ससुराल में मनाते हैं पहली होली, जानें इसके पीछे क्या है मान्यता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts