ICC WORLD CUP के बीच आई बुरी खबर... नहीं रहे भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी

Follow on Google News
ICC WORLD CUP के बीच आई बुरी खबर... नहीं रहे भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी
अमृतसर। वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर्स के लिए दुखद खबर सामने आई है। 70 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम की खतरनाक स्पिन चौकड़ी के सदस्य और लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में जन्में बेदी ने 21 साल की उम्र में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिये टेस्ट पदार्पण किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ खेला अंतिम टेस्ट

बिशन सिंह बेदी 1967 से 1979 तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए। बेदी ने आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 1979 में ही खेला था। इसके बाद उन्होंने सन्यास ले लिया था। लेफ्ट हैंड के इस फिरकी गेंदबाज ने 22 टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की। उन्होंने अपने करियर के दौरान 10 वन डे मैच भी खेले ।

भारतीय स्पिन चौकड़ी से खौफ खाते थे बल्लेबाज

सत्तर के दशक में बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर की स्पिन चौकड़ी से दुनिया भर के बल्लेबाज खौफ खाते थे। इस स्पिन चौकड़ी ने अपने दम पर कई मैचों का रूख टीम इंडिया की तरफ मोड़ने में सफलता हासिल की थी। बेदी ने 1969-70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे। यह एक उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने टेस्ट में एक अर्धशतक 1976 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। वे इंग्लैंड के क्लब नॉर्थम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेलते थे।

कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई। वह क्रिकेटर्स की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके प्रति संवेदनाएं। सचिन तेंदुलकर - "साशु", बिशन पाजी के लिए, मैं सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बेटे की तरह था। उनके मार्गदर्शन में ही मैं इंग्लैंड में मैंने अपना पहला शतक बनाया। न्यूजीलैंड की ठंडी शाम को जब हम काना खाते थे, तो उनकी बताई हर सीख को ध्यान में रखता था। जहां कभी उनकी आवाज हुआ करती थी, आज वहां खामोशी है। आपके बिना दुनिया थोड़ी सूनी लगती है, पाजी। आप, उस शाश्वत शांति में आराम करें जिसके आप हकदार हैं। बीसीसीआई - इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। विराट कोहली - बिशन सिंह बेदी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में बड़ा हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 15 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts