Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC Rankings : रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे, टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी

Follow on Google News
ICC Rankings : रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे, टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बूते बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं शुभमन गिल एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए। जबकि विराट कोहली अपने चौथे स्थान पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं, जबकि रोहित के 765 अंक हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने जड़े दो अर्धशतक

रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। हालांकि, भारत इस तीन मैच की सीरीज में 0-2 से हार गया था, लेकिन रोहित ने दो अर्धशतकों से 52.33 के औसत और 141.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 157 रन बनाए थे। सीरीज का पहला मैच टाई रहा था।

गेंदबाजों में कुलदीप यादव चौथे स्थान पर

टॉप 20 में शामिल अन्य भारतीयों खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर, जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गए। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं। ये तीनों टॉन 3 पोजिशन पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 8वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मोहम्मद सिराज 5 पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं। यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन' की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में वापसी की उम्मीद है।

रविंद्र जडेजा 16वें नंबर पर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में (3 मैच में 5 विकेट) भारत के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने वाले वाशिंगटन सुंदर 10 पायदान के फायदे से 87वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं आल राउंडर सूची में रविंद्र जडेजा 16वें नंबर से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज हरफनमौला हैं। जबकि हर्दिक पंड्या चार पायदान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गए।

टीमों में टॉप पर इंडिया

टीमों की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंक से टॉप पर बैठी है। जबकि आस्ट्रेलिया 116 अंक से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 112 अंक से तीसरे स्थान पर है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts