Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई; ब्यूरोक्रेसी में मची हलचल

Follow on Google News
भ्रष्टाचार के आरोप में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई; ब्यूरोक्रेसी में मची हलचल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें गुरुवार को रांची में विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि सिंघल के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है।

पूजा सिंघल के पति हो सकते हैं गिरफ्तार !

ED ने पूजा सिंघल के कारोबारी पति अभिषेक झा का भी बयान दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा सिंघल के पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

झारखंड में हुआ था मनरेगा घोटाला

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। बता दें कि इस मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में छापा मारा था। इस दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए। 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास से बरामद किए गए। वहीं बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे।

पूजा सिंघल के पास मिले करोड़ों रुपये

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, पूजा सिंघल और उनके पति को उनके बैंक खातों में वेतन के अतिरिक्त 1.43 करोड़ रुपये की नकद राशि मिली थी। ईडी के अनुसार, सिंघल को राज्य के कई जिलों की जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान ये रकम मिली। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts