UPI Payment :डेटा खत्म? कोई दिक्कत नहीं! बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करना हुआ आसान, जानें तरीका

अब मोबाइल में इंटरनेट या डेटा खत्म होने पर भी आप UPI के जरिए ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की सुविधा के तहत यूजर्स बिना इंटरनेट के भी पैसे भेज और रिसीव कर सकते हैं इसके लिए आपको बस ये स्टेप फॉलो करना है।
डेटा खत्म? कोई दिक्कत नहीं! बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करना हुआ आसान, जानें तरीका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। मोबाइल पर इंटरनेट न होने की स्थिति में भी अब UPI के जरिए पेमेंट करना आसान हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूजर्स के लिए ऑफलाइन पेमेंट सुविधा शुरू की है। इससे आप तब भी लेनदेन कर सकते हैं जब मोबाइल में डेटा न हो, नेटवर्क डाउन हो या बैंक सर्वर काम नहीं कर रहा हो। बस अपने मोबाइल से *99# डायल करें और आसानी से ऑफलाइन पेमेंट पूरा करें।

    ऑफलाइन UPI पेमेंट के लिए जरूरी शर्तें

    ऑफलाइन UPI भुगतान करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है। मोबाइल नंबर जोड़ने और UPI पिन सेट करने के लिए आपको बैंक की शाखा, ऐप या वेबसाइट का उपयोग करना होगा। इन स्टेप्स के बाद आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। 

    ऐेसे करें बिना इंटरनेट UPI पेमेंट

    • स्टेप 1- अपने मोबाइल फोन में *99# डायल करें।
    • स्टेप 2- स्क्रीन पर एक मेनू खुलेगा, जिसमें UPI से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे, जैसे Send Money, Receive Money, Check Balance।
    • स्टेप 3- अब Send Money ऑपशन चुनें। पेमेंट के लिए आप मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड के माध्यम से पैसा भेज सकते हैं।
    • स्टेप 4- पेमेंट का तरीका चुनने के बाद जरूरी डिटेल भरें और जिस राशि को भेजना चाहते हैं, वह जोड़ें।
    • स्टेप 5- आखिर में पेमेंट को कन्फर्म करने के लिए अपना UPI पिन एंटर करें। पेमेंट सफल हो जाने के बाद आप कन्फर्मेशन स्क्रीन देख पाएंगे।

    ऑफलाइन पेमेंट के फायदे

    • इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं।
    • नेटवर्क या डेटा की समस्या होने पर भी लेनदेन संभव।
    • बैंक अकाउंट में सीधे पैसा भेजना और रिसीव करना आसान।
    • छोटे या जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए फास्ट और सुरक्षित तरीका।
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts