Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

GTA 6 की रिलीज डेट बढ़ी आगे :गेमर्स को अब करना होगा और लंबा इंतजार, जानें नई डेट

गेमर्स के लिए बुरी खबर आई है। फेमस गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे दुनिया भर के गेमिंग फैंस को निराशा हुई है।
Follow on Google News
गेमर्स को अब करना होगा और लंबा इंतजार, जानें नई डेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। फेमस गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे दुनिया भर के गेमिंग फैंस को निराशा हुई है। पहले यह गेम 2025 में आने वाला था, जिसे बाद में मई 2026 तक बढ़ाया गया। अब, गेम बनाने वाली कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

    क्या है नई रिलीज डेट?

    बता दें कि, रॉकस्टार गेम्स की मूल कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव (Take Two Interactive) की अर्निंग कॉल के दौरान इस देरी की आधिकारिक घोषणा की गई। GTA 6 अब 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। यानी, गेमर्स को लगभग 6 महीने का और इंतजार करना होगा। क्योंकि पहले यह 26 मई 2026 को रिलीज होने वाला था।

    Twitter Post

    क्या है देरी का कारण?

    रॉकस्टार गेम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस देरी के लिए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने बताया है कि यह कदम गेम को और भी बेहतरीन बनाने और अच्छी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है जिसके गेमर्स हकदार हैं। टेक-टू के सीईओ स्ट्रॉस जेलनिक ने भी कहा कि अगर किसी गेम को अपना बेस्ट वर्जन बनने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय चाहिए तो वे उसे जरूर देंगे।

    Uploaded media

     गेम में क्या होगा खास?

    GTA 6 से जुड़ी अहम जानकारी के अनुसार इस गेम को मुख्य रूप से प्लेस्टेशन 5 (PS5) और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स व एस कंसोल के लिए लॉन्च किया जाएगा। कहानी की बात करें तो GTA 6 की सेटिंग वाइस सिटी में होगी और यह गेम की कहानी लूसिया जो कि फ्रेंचाइजी की पहली महिला मुख्य कैरेक्टर है। उसके साथ पुरुष कैरेक्टर जेसन के इर्द-गिर्द घूमेगी। ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस के मामले में यह खबरें हैं कि रॉकस्टार गेम्स और सोनी मिलकर काम कर रहे हैं ताकि GTA 6 को प्लेस्टेशन 5 प्रो पर 60 फ्रेम्स प्रति सेकंड (FPS) की दर पर चलाया जा सके, जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन ग्राफिक्स और एक सहज गेमिंग अनुभव मिल सके। भारतीय बाजार में GTA 6 का स्टैंडर्ड एडिशन करीब 8,500 रूपए  और डीलक्स एडिशन 13,500 रूपए में उपलब्ध हो सकता है।

    Uploaded media 
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts