Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sarpanch Meet : डॉ. यादव बोले-सरपंचों के बिना नहीं हो सकता प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम

राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बातए विकास के रास्ते
डॉ. यादव बोले-सरपंचों के बिना नहीं हो सकता प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था में जो पावर हैं वो पावर तो बडे़-बडे़ पद वालों को भी नहीं हैं। एक सरपंच जो कर सकता है वो कोई नहीं कर सकता। डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत के हर घर की गिनती पंचायत और सरपंच के पास रहती है। हमारे इतने बड़े प्रदेश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। अगर प्रदेश की तस्वीर, तकदीर बदलने का काम आपके बिना नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री स्थानीय जंबूरी मैदान में सरपंचों के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपको लगता है कि किसी भी वजह से आपको कोई परेशानी आ रही है तो सरकार अपने स्तर पर उसे ठीक करने का काम करेगी। सरकार के किसी फैसले के कारण कठिनाई आएगी तो उसे सरल करने का काम भी सरकार करेगी।

    सचिव काम नहीं करेगा तो हटा देंगे

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक बात ध्यान रख लीजिए कि कोई सचिव अगर काम नहीं करेगा तो उसे हटा देंगे। सचिव-सहायक सचिव इनकी क्या औकात है? उन्होंने कहा कि जब सरपंच के सामने बैठेंगे तो सचिव, रोजगार सहायक को भी आना ही चाहिए,इनके बिना बात नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि आपके जो विषय आए हैं उनके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि पंचायत जो अपने काम है वह तो अच्छे से करे ही लेकिन पंचायत के पदाधिकारियों को शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग और रोजगार में भी सहयोग करना चाहिए। विकास के कामों के लिए आगे आना चाहिए।

    Uploaded media

     24 नवंबर को पंचायतों की कॉन्फ्रेंस

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा पिछली बार जुलाई में त्रिस्तरीय पंचायत के अधिकारियों का कार्यक्रम हुआ था। इस बार 24-25 और 26 नवंबर को भोपाल में कॉन्फ्रेंस होने वाली है। उसमें कुछ बातें मैं भी जोड़ना चाहता हूं। जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है तो पंचायत और आसपास लगी नगरीय निकाय के बीच कई बार टकराव होता है। यह नहीं होना चाहिए। ऐसा कोई समाधान निकले कि पंचायत भी जिंदा रहे और वो विकास का काम भी बंद न हो।

    Twitter Post

    प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर भरोसा 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस-ग्यारह वर्षों में हर वर्ग की चिंता की है। हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर हमको भरोसा है। नक्सलवाद और आतंकवाद की समस्या की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जब लाल सलाम को आखिरी सलाम हो रहा है तो, ये कहां लगेंगे। जो भी होंगे सब ठिकाने लगेंगे। ये देश को पूरा भरोसा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts