Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 :मिड वीक एलिमिनेशन के साथ बिग बॉस हाउस में आया ट्विस्ट, अभिषेक के बाद मृदुल तिवारी बाहर

बिग बॉस 19 हाउस में इस हफ्ते आया एक नया ट्विस्ट मिडवीक एलिमिनेशन में मृदुल तिवारी घर से बाहर हो गए।
मिड वीक एलिमिनेशन के साथ बिग बॉस हाउस में आया ट्विस्ट, अभिषेक के बाद मृदुल तिवारी बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते का सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिला है। रिपोट्र्स के मुताबिक, मृदुल तिवारी शो से बाहर हो गए हैं। मिड वीक एलिमिनेशन में उनका नाम सामने आया और यह फैसला न सिर्फ उनके लिए, बल्कि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी एक चेतावनी साबित हुआ।

    पहले भी होस्ट सलमान खान कई बार मृदुल को उनके एग्रेसिव रवैये और घर के नियमों का उल्लंघन करने पर फटकार लगा चुके थे, लेकिन मृदुल ने इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया। यही गलती उन्हें भारी पड़ी और उन्हें हफ्ते के बीच ही घर से बाहर कर दिया गया।

    Twitter Post

    वीकेंड पर अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति और प्लान बदलने की जरूरत पड़ी। खासकर उनकी करीबी दोस्त अशनूर के लिए यह वक्त काफी टफ है। अगर अशनूर समय पर अपनी स्थिति मजबूत नहीं करतीं, तो घर में उनकी पकड़ कमजोर पड़ सकती है।

    इसके अलावा, इससे पहले नीलम गिरी भी घर से बाहर हो चुकी हैं। उनके एलिमिनेशन का सबसे ज्यादा असर तान्या मित्तल और कुनिक सदानंद पर पड़ा। अब घर का माहौल और भी ड्रामेटिक और रोमांचक हो गया है।

    अब हर सदस्य रहना होगा सतर्क

    मिड वीक एलिमिनेशन ने यह साफ कर दिया है कि बिग बॉस हाउस में कोई भी कंटेस्टेंट सुरक्षित नहीं है। घर का हर सदस्य अब और सतर्क होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाएगा। मृदुल तिवारी के बाहर होने के बाद घर में नया ट्विस्ट और नई लड़ाईयों की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts