National Water Award : मप्र का खरगोन और छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव सबसे श्रेष्ठ जिले

छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा, महाराष्ट्र सबसे श्रेष्ठ राज्य
Follow on Google News
 मप्र का खरगोन और छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव सबसे श्रेष्ठ जिले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की सूची की घोषणा की। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं की घोषणा की। इनमें सर्वश्रेष्ठ जिले की श्रेणी में मप्र के खरगोन और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव को पुरस्कार के लिए चुना गया है। खरगोन पश्चिमी श्रेत्र का श्रेष्ठ जिला है जबकि राजनांदगांव पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की श्रेणी में खंडवा जिले के कावेश्वर को दूसरा पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को, गुजरात को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

    18 को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

    जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने घोषणा की है कि छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर, 2025 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा में कैबिनेट मंत्री के साथ जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) के सचिव वी.एल. कांता राव तथा पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के.के. मीणा और जल शक्ति मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

    इन 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड

    जमीनी स्तर पर सत्यापित की गई जांच रिपोर्टों के आधार पर संयुक्त विजेताओं सहित कुल 46 विजेताओं को वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु 10 विभिन्न श्रेणियों में चुना गया है। ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में दिए जाएंगे। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts