शहडोल जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, मरीजों ने खुद लगाए पानी रोकने के बर्तन

शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल के आर्थो वार्ड सहित कई हिस्सों में छतों से पानी टपक रहा है।
शहडोल जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, मरीजों ने खुद लगाए पानी रोकने के बर्तन
शहडोल जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी

शहडोल। दर्द और बीमारी से जूझ रहे मरीजों को टपकते पानी के बीच इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिस्तरों और सामान को भीगने से बचाने के लिए तीमारदारों को फर्श पर बाल्टी और बर्तन रखने पड़ रहे हैं। उधर, धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एक्स-रे कक्ष की छत से पानी सीधे मशीन के पास गिर रहा है, जिससे कीमती उपकरण खराब होने की आशंका है।

आर्थो वार्ड सहित कई हिस्सों में टपक रहा पानी

कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल के आर्थो वार्ड सहित कई हिस्सों में छतों से पानी टपक रहा है। दर्द और बीमारी से जूझ रहे मरीज टपकते पानी के बीच इलाज कराने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें: मशाल कावड़ यात्रा खलघाट पहुंची, 11 दिन में 1310 किमी दूरी तय करेगा युवाओं का जत्था

मरीजों के फिसलने का गंभीर खतरा

हालात यह हैं कि बिस्तरों और सामान को भीगने से बचाने के लिए तीमारदारों को फर्श पर बाल्टी और बर्तन रखने पड़ रहे हैं। आर्थो वार्ड में पानी जमा होने से हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के फिसलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

Breaking News

एक्स-रे मशीन के पास गिर रहा पानी

उधर, धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एक्स-रे कक्ष की छत से पानी सीधे मशीन के पास गिर रहा है। जिससे कीमती उपकरण खराब होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के SNCU में आग: झुलसी नवजात बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर; फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

बारिश में अस्पतालों की तस्वीर ने खड़े किए सवाल

बारिश में अस्पतालों की यह तस्वीर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिसके सुधार का कार्य जारी है। जिला अस्पताल शहडोल के 
सहायक प्रबंधक पूजा सोनी ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिसके सुधार का कार्य जारी है। जहां भी छत से पानी टपकने के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है, उन्हें दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts